Bigg Boss 13 fame Paras Chhabra's ex Girlfriend Akanksha Puri react on engagement rumors with Mika Singh: आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) टीवी की उन अदाकाराओं में से एक हैं जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी ही रहती हैं। बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) में आकांक्षा पुरी के एक्स बॉयफ्रेंड पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) ने एंट्री की थी। उस दौरान ये दोनों सितारे रिलेशन में थे। बिग बॉस 13 खत्म होते होते आकांक्षा पुरी और पारस छाबड़ा का रिश्ता भी खत्म हो गया। जिसके बाद से ही आकांक्षा पुरी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। Also Read - Paras Chabra की एक्स-गर्लफ्रेंड Akanksha Puri के हाथ लगी धांसू वेब सीरीज, Randeep Hooda संग करेंगी ऑनस्क्रीन रोमांस
कुछ समय पहले ही अफवाह उड़ी थी कि आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) ने बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) के साथ सगाई कर ली है। इस अफवाह की वजह वजह बनी है आकांक्षा पुरी की एक वीडियो जिसमें वो मीका सिंह के साथ गुरुद्वारे में बैठी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए आकांक्षा पुरी ने लिखा कि वो बहुत अच्छा महसूस कर रही हैं।
ये वीडियो सामना आने के बाद फैंस कयास लगाने लगे है कि मीका सिंह (Mika Singh) ने आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) का साथ सगाई कर ली है। इसी बीच आकांक्षा पुरी ने भी इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। ई-टाइम्स से बात करते हुए आकांक्षा पुरी ने कहा, 'ये खबर सच नहीं है। मीका सिंह ने अपने घर पर पाठ का आयोजन किया था। अच्छे भविष्य और सुख शांति के लिए मीका सिंह ने पाठ रखा था।' Also Read - 2020 Recap: Rashami Desai- Arhaan Khan से लेकर Sara Ali Khan-Kartik Aaryan समेत इन 8 सितारों के ब्रेकअप ने मचाया हंगामा
आगे आकांक्षा पुरी वे कहा, 'मैं उस पाठ का हिस्सा बनने पहुंची थी। लोग इस बात को गलत समझ रहे हैं। मैंने ये वीडियो एक अप्रैल को शेयर की थी। ऐसे में कुछ लोग इसे मजाक भी समझ रहे हैं। ये वीडियो झूठ नहीं है। ये मीका सिंह के घर की वीडियो है। मैं बीते 12 साल से मीका सिंह को जानती हूं। वो मेरे लिए परिवार का ही हिस्सा है।' Also Read - 2020 Recap: Sara Ali Khan-Kartik Aaryan से लेकर Asha Negi-Rithvik Dhanjani समेत इन 8 सेलेब्स के ब्रेकअप ने बटोरीं सुर्खियां
देखें आकांक्षा पुरी का वायरल वीडियो-
आकांक्षा पुरी ने माना कि, 'मीका सिंह के साथ सगाई करने की मेरी कोई प्लानिंग नहीं है। हम दोनों केवल बहुत अच्छे दोस्त हैं। लोगों के कमेंट देखकर मैं और मीका सिंह दोनों को हंसी आ रही है। लोग कुछ भी सोच लेते हैं। लोगों ने मुझे सगाई के तोहफे भेजने शुरू कर दिए हैं। कोई फूल भेज रहा है तो कोई मेरे घर केक लेकर आ रहा है। मैं माफी मांगना चाहती हूं लेकिन मेरी अब तक सगाई नहीं हुई है।'
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...