भारतीय टीवी का सबसे विवादित शो बिग बॉस साल 2006 से सफलतापूर्वक चल रहा है और दर्शक इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। शो पर हर साल कुछ प्रतियोगी आते हैं और एक ही घर में लगभग 100 दिनों तक रहते हैं। यहां इनके बीच दोस्ती और दुश्मनी दोनों होती है; जिसका दर्शक भरपूर आनंद उठाते हैं। हालांकि बीते साल शो को उतना प्यार नहीं दिया गया, जितने की उम्मीद की जा रही थी क्योंकि प्रतियोगी दर्शकों का मनोरंजन करने में नाकामयाब रहे थे। 'बिग बॉस 12' का खिताब दीपिका कक्कड़ ने अपने नाम किया, जिसको लेकर भी काफी विवाद हुआ था।
{इसे भी पढ़ें- इंटरनेट ट्रोलर ने भाईजान के भांजे आहिल को बताया ‘पोलियो का शिकार’, तो फूटा मां अर्पिता खान का गुस्सा, कहा…}
अगर 'बिग बॉस 13' की बात करें तो उसको लेकर हमारे हाथ एक बड़ी जानकारी लग गई है, जिसे जानकर आप भाईजान के शो के लिए उत्साहित हो उठेंगे। असल में 'बिग बॉस' का सेट इस बार लोनावला में नहीं लगने वाला है। जी हां, ओमांग कुमार की पत्नी वनिता ने इस बात पर पक्की मुहर लगाई है और बताया है कि इस बार भाईजान के शो का सेट नई जगह लगेगा।
वनिता ने सिने स्पीक्स से बात करते हुए बताया है कि, ‘इस समय हम लोग बिग बॉस मराठी पर ध्यान लगा रहे हैं और उसकी तैयारी कर रहे हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि इसमें काफी मजा आएगा। इसके बाद हम लोग बिग बॉस हिन्दी की तैयारी शुरू करेंगे। लेकिन हां, इस बार शो का सेट लोनावला में नहीं लगेगा। निर्माता इस बार एक नई जगह सेट लगाने की प्लानिंग कर रहे हैं।’
{इसे भी पढ़ें- 2020 में होगा बड़ा धमाका, ‘दबंग 3’ से बॉलीवुड में एंट्री करेगी सुपरस्टार सलमान खान की भांजी, पढ़े ये खबर}
'बिग बॉस 13' को लेकर दर्शकों में भले ही अच्छा खासा उत्साह दिखाई दे रहा हो लेकिन अभी तक निर्माताओं ने सीजन की थीम का ऐलान नहीं किया है। हर कोई यह जानने के लिए बेचैन है कि इस बार शो में उन्हें क्या खास देखने को मिलेगा। आप सलमान खान के 'बिग बॉस 13' के लिए कितने उत्साहित हैं, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...