Also Read
सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस के तेरहवें सीजन को लेकर सुगबुगाहट शुरु हो चुकी है। बीते कई हफ्ते से इस शो में हिस्सा लेने वाले कलाकारों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही है। सुनने में आ रहा है कि अब तक टीवी के कई कलाकारों के पास इस शो का ऑफर जा चुका है। इस लिस्ट में मेघना मलिक, करण वोहरा, अंकिता लोखंडे, देबोलीना भट्टाचार्य और करण पटेल जैसे कलाकारों का नाम शामिल है। सुनने में आ रहा है कि अब इस लिस्ट में वाहबिज दोराबजी और रश्मि देसाई जैसी हसीनाओं की भी एंट्री हो चुकी है।
पिंकविला की एक रिपोर्ट पर गौर करें तो रश्मि के साथ-साथ वाहबिज को इस शो का ऑफर मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक वाहबिज को इस शो के लिए अच्छी खास रकम दी जा सकती है। इसी के साथ ही ये भी सुनने में आ रहा है कि बालिका बधू फेम शशांक व्यास भी इस शो का हिस्सा बन सकते है।
(इसे भी पढ़ें- बिग बॉस 13: ‘सीआईडी’ फेम दयानंद शेट्टी और मेघना मलिक समेत इन 8 सेलेब्स को मिला सलमान खान के शो का ऑफर, देखें पूरी लिस्ट)
नजर आ सकते है दो होस्ट
बिग बॉस 12 खत्म होने के कुछ दिन बाद ही सुनने में आया था कि अगले सीजन में सलमान के साथ एक फीमेल को-होस्ट भी नजर आएगी। ऐसे में अब हर कोई यहीं अटकलें लगा रहा है कि वो फीमेल को-होस्ट कोई और नहीं बल्कि कटरीना कैफ ही होंगी।
(इसे भी पढ़ें- एक्सक्लूसिव! ‘बिग बॉस 13’ से खत्म होगा ‘कॉमनर्स वाला कॉन्सेप्ट’, टीवी के इन 3 कलाकारों को मिला सलमान के शो का ऑफर)
लोकेशन में हुआ है बदलाव
जहां हर साल इस शो का सेट लोनावला में बनाया जाता था, वहीं तेरहवें सीजन से इस शो का सेट मुबंई स्थित फिल्म सिटी में बनेगा। इसी के साथ ही ये भी सुनने में आ रहा है कि इस बार इस सीजन का थीम हॉरर होने वाला है और इसे इस साल सितम्बर महीने के आसपास लॉन्च किया जाएगा। वैसे आप इस सीरियल को देखने के लिए कितने उत्सुक है? कमेंटबॉक्स में हमें जरुर बताइएगा।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...