Bigg Boss 14 Winner Rubina Dilaik react on her come back in Shakti: बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के घर से बाहर आने के बाद रुबीना दिलाइक के सितारे बुलंदी पर पहुंच गए हैं। बिग बॉस 14 का विनर बनने के बाद रुबीना दिलाइक की फैन फालोइंग में भारी उछाल देखने को मिला है। रुबीना दिलाइक के पास फेम के साथ साथ काम की भी कोई कमी नहीं है। बीते कुछ समय से खबरें आ रही हैं कि रुबीना दिलाइक सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास की में वापसी करने जा रही हैं।
गिरती टीआरपी को मध्यनजर रखते हुए मेकर्स ने रुबीना दिलाइक (Rubina Dilaik) को अप्रोच किया था। इसी बीच खबर आ रही है कि रुबीना दिलाइक ने सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की (Shakti -Astitva Ke Ehsaas Ki) में धमाकेदार एंट्री मारने जा रही हैं। यहां मजेदार बात यह है कि रुबीना दिलाइक एक या 2 एपिसोड के लिए नहीं बल्कि हमेशा के लिए अपने पुराने शो में लौट रही हैं।
जल्द ही सीरियल शक्ति अस्तित्व के अहसास की में लंबा लीप आएगा। इस लीप के बाद रुबीना दिलाइक एक अलग अंदाज में अपने फैंस से मिलने आएंगी। जी हां, सही सुना आपने...। खुद रुबीना दिलाइक ने भी इस खबर पर मोहर लगा दी है। कुछ समय पहले ही रुबीना दिलाइक ने अपने इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए रुबीना दिलाइक ने कहा, 'मैंने सीरियल शक्ति अस्तित्व के एहसास को पूरे 6 साल दिए हैं। ये शो मेरे लिए बच्चे की तरह है जिसे मैंने पाला है। शो की कहानी एकदम नहीं बदली जा सकती। ऐसे में मेकर्स सीरियल शक्ति में लीप लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। किसी शो का मेन लीड होना आसमान नहीं होता। शो की कमान आपके हाथ में होती है। आपको अपने हिसाब से शो आगे बढ़ाना होता है।'
देखें रुबीना दिलाइक की तस्वीरें-
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
आगे रुबीना दिलाइक ने कहा, 'जिस वजह से मैंने शो छोड़ा था अब इसी कारण की वजह से मैं दोबारा आ रही हूं। बिग बॉस 14 जीतने के 3-4 दिन बाद मुझे शो के प्रोड्यूसर का कॉल आया। चंद मिनटों में मैंने शो में आने के लिए हामी भर दी थी। मैंने इस बारे में विवियन डिसैना से भी बात की है। उनको भी शो में दोबारा आने का ऑफर मिला है। अगर वो आते हैं तो ये हम दोनों के लिए घर वापसी जैसा होगा।'