Priyanka Chahar Choudhary In Controversy: टीवी सीरियल 'उडारियां' से घर-घर में मशहूर हुए प्रियंका चाहर चौधरी विवादों में फंस गई हैं। प्रियंका बिग बॉस में आने के बाद एक पॉपुलर चेहरा बन गई हैं और वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं। यहां पर एक्ट्रेस के फैशन सेंस और आउटफिट की जमकर तारीफ होती है। लेकिन अब प्रियंका चाहर चौधरी अपने एक आउटफिट के वजह से कानूनी पचड़े में फंस गई हैं। मशहूर डिजाइनर इशिता दत्ता ने प्रियंका पर उनके आउडियाज चोरी करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं, इशिता ने इस मामले की पुलिस के पास जाने की बात कह चुकी हैं।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, कुछ दिनों पहले प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें एक्ट्रेस ने रफल लहंगा कैरी किया था। इन फोटोज में प्रियंका की जमकर तारीफ हुई। एक्ट्रेस ने अपने लुक और एटीट्यूड से हर किसी को दीवाना बना दिया। लेकिन अब प्रियंका इसी आउटफिट की वजह से मुश्किल में फंस गईं। डिजाइन इशिता ने दावा किया है कि यह डिजाइन उनके हैं और उन्होंने ही इस तरह के आउटफिट को एक्सक्लूसिव बनाया था। इसी वजह से अब इशिता दत्ता ने प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ एक्शन लेते हुए मुंबई पुलिस में कंप्लेंट फाइल करवाने की धमकी दी है।
View this post on Instagram
इशिता दत्ता ने किए ट्वीट
इशिता दत्ता ने दो ट्वीट किए हैं, जिसमें उन्होंने अपनी बात लोगों के सामने रखी है। डिजाइन ने पहले ट्वीट में लिखा, 'वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके या फिर मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस तरह बन सकती है, जैसी मैं हूं। हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद। मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए और इस पर मैंने कुछ नहीं कहा।'
देखें ट्वीट
@MumbaiPolice this is baseless and false and is the work of #PriyankaChaharChaudhary and her PR team. I’m away from India so can’t file a fake report complaint but when I’m back which is soon we shall pursue this. Please store this as electronic evidence for future.
Have a good… pic.twitter.com/HUWCC7MyST— ISHITA (@ishitarehagupta) April 23, 2023
दूसरे ट्वीट में लिखी ये बात
इशिता दत्ता ने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'वैसे मांग लेती तो मैं दे देती, लेकिन पीआर करने का सही तरीका नहीं है. कुछ लड़ो इससे और खुद की लड़ाई पर पीआर करो. मुझे ऐसे अनाड़ियों के साथ जुड़ने में कोई दिलचस्पी नहीं है।' हालांकि, इशिता दत्ता अब प्रियंका के खिलाफ पुलिस के पास जाने का विचार बना चुकी हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates
