Priyanka Chahar Choudhary on Abdu Rozik-MC Stan Fight: सलमान खान के विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 में एक साथ नजर आए अब्दू रोजिक और एमसी स्टेन के बीच का विवाद इन दिनों चर्चा में बना हुआ है। अब्दू ने अपने दोस्त स्टेन के खिलाफ कई सारी बातें कीं। लेकिन एमसी स्टेन ने इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी। दोनों के विवाद पर उनके दोस्तों के जरिए काफी कुछ बोला जा रहा है और अब प्रियंका चाहर चौधरी ने भी अब्दू रोजिक (Abdu Rozik) और एमसी स्टेन की लड़ाई पर अपनी प्रतिक्रिया दे दी, जिसे फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
अब्दू-स्टेन पर प्रियंका की राय
दरअसल, बीते दिन प्रियंका चाहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) एक इवेंट में शामिल हुईं, जहां पर पैपराजी ने एक्ट्रेस से अब्दू और स्टेन की लड़ाई के बारे में पूछा। इस मौके पर एक्ट्रेस ने बेहद ही शानदार जवाब दिया। प्रियंका से जब पूछा गया कि आप एमसी स्टेन (MC Stan Fight) और अब्दू रोजिक की लड़ाई पर क्या कहना चाहती हैं? तो प्रियंका ने कहा कि अभी ठीक है न... मैं दूसरों के घर के बारे में क्यों बोलूं। अब उनकी लड़ाई हो रही है और कल उनकी आपस में सहमति भी हो जाएगी। इसलिए ये सब उनकी बातें हैं और वही जानें। प्रियंका का यह बयान सुनकर फैंस थोड़ा हैरान रह गए हैं। कई लोगों का कहना है कि एक्ट्रेस ने सही कहा है। तो कुछ बोल रहे हैं कि अगर इतना ही है तो बिग बॉस में क्यों वह सबके मुद्दों में जाती थीं।
View this post on Instagram
नागिन पर भी कही बात
इस दौरान प्रियंका चाहर चौधरी ने 'नागिन 7' (Naagin 7) पर भी बात की। एक्ट्रेस से नागिन 7 के बारे में पूछा गया तो प्रियंका ने कहा कि मैंने भी इस बारे में हल्ला सुना है। अगर इस पर हल्ला पहले भी मचा था तो इस बारे में मुझे कुछ आइडिया नहीं है। हां लेकिन मैं सामने वालों की तरफ से कुछ भी कंफर्म होने से पहले बोलना नहीं चाहती हूं। जब ऐसा कुछ होगा। तो जरूर बोलूंगी।
Subscribe Now
Enroll for our free updates