Bigg Boss 16 Winner Name Reveals: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 16' के फिनाले में कुछ ही घंटे बाकी हैं। शो के पांच कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालीन भनोट और अर्चना गौतम फिनाले में पहुंचे हैं। इन्हें जिताने के लिए फैंस भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया के हर प्लेटफॉर्म पर कंटेस्टेंट्स के फैंस उन्हें वोट देने की अपील कर रहे हैं। जहां एक तरफ 'बिग बॉस 16' के फिनाले में कुछ ही वक्त बाकी है, वहीं दूसरी ओर सेलेब्रिटी ज्योतिष ने शो को लेकर भविष्यवाणी की है, साथ ही विजेता के नाम का भी खुलासा किया है।
मशहूर सेलिब्रिटी ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने 'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) से जुड़ी कई खास बातें बताईं। उन्होंने इस बारे में कहा, "इस साल बिग बॉस 16 का कॉम्पिटीशन कंटेस्टेंट्स के लिए आसान नहीं होगा। टॉप 3 कंटेस्टेंट्स के बीच कड़ी टक्कर होगी, जो देखने लायक होगी। एमसी स्टेन, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और शालीन भनोट के बर्थ चार्ट देखकर कहा जा सकता है क गृह और सितारे प्रियंका चाहर चौधरी के समर्थन में हैं।" ज्तोतिष के मुताबिक, इस साल प्रियंका चाहर चौधरी के जीतने के ज्यादा से ज्यादा मौके हैं।
देखें प्रियंका चाहर चौधरी का वीडियो
View this post on Instagram
'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) के विजेता के बारे में बात करते हुए ज्योतिष पंडित जगन्नाथ गुरुजी ने बताया कि शुक्र, बृहस्पति गृह और सूर्य प्रियंका के पक्ष में हैं जो उसे जीत दिला सकते हैं। इसके साथ ही नंबर 16 भी प्रियंका के पक्ष में है जो विजेता के तौर पर उनकी जगह को और भी मजबूत कर सकता है।
प्रियंका चाहर चौधरी के करियर में भी लग सकता है चार चांद
'बिग बॉस 16' (Bigg Boss 16) कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी के बारे में बात करते हुए ज्योतिष ने यह भी बताया है कि विजेता बनने के साथ-साथ उनके करियर को भी नई उड़ान मिल सकती है। 'बिग बॉस 16' के बाद प्रियंका चाहर चौधरी को नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, इसमें डेली सोप और फिल्में भी शामिल हो सकती हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates