Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन का गर्लफ्रेंड बुबा से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

MC Stan Latest Post: बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट के जरिए एमसी स्टेन ने दुनिया को बता दिया है कि उनका गर्लफ्रेंड बुबा से ब्रेकअप हो गया है।

By: kumar sarash  |  Published: May 10, 2024 1:33 PM IST

बिग बॉस 16 विनर एमसी स्टेन का गर्लफ्रेंड बुबा से हुआ ब्रेकअप, सोशल मीडिया पर छलका दर्द

सलमान खान के शो बिग बॉस 16 को अपने नाम करने वाले एमसी स्टेन आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। बिग बॉस के घर में एमसी स्टेन ने जमकर धमाल मचाया था, हालांकि कुछ लोगों का ये मानना था कि उन्हें बिग बॉस की ट्रॉफी नहीं मिलनी चाहिए थी। इसके बावजूद भी एमसी स्टेन ने इस ट्रॉफी को अपना बना लिया। बता दें कि शो के दौरान एमसी स्टेन ने कई दफा अपनी गर्लफ्रेंड बुबा का जिक्र किया था। अब ये खबर सामने आ रही है कि एमसी स्टेन और उनकी गर्लफ्रेंड बुबा की राहें अलग हो गई हैं।

एमसी स्टेन का हुआ ब्रेकअप

टीवी न्यूज में छाए रहने वाले बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन को लेकर एक अपडेट सामने आया है, जिसमें ये बताया गया है कि उनका ब्रेकअप हो गया है। एमसी स्टेन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'द एंड' वहीं एक और पोस्ट में उन्होंने लिखा 'ब्रेकअप सबसे मजबूत एहसास भी खत्म हो जाता है, जब वो नजरअंदाज किया जाने लगे।' एमसी स्टेन का ये पोस्ट इंटरनेट पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। लोगों का ये मानना है कि एमसी स्टेन और उनकी गर्लफ्रेंड बुबा अब अलग हो गए हैं।

बेहद पॉपुलर हैं एमसी स्टेन

बताते चलें कि एमसी स्टेन की लोकप्रियता काफी तगड़ी है। इस मामले में वो बड़े-बड़े बॉलीवुड स्टार्स को टक्कर देते हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर भी वो छाए रहते हैं। उन्हें 11 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। एमसी स्टेन को महंगे कपड़े पहनने का काफी शौक है। बिग बॉस के घर में एमसी स्टेन ने अपने कपड़ों की प्राइज के बारे में खुलासा किया था। मालूम हो कि शो के दौरान एमसी स्टेन, शिव ठाकरे, साजिद खान और अब्दु रोजिक की दोस्ती काफी चर्चा में थी। इन सभी को मंडली का हिस्सा कहा जाता था।


About the Author

Kumar Sarash