Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

जिग्ना वोरा की बर्थडे पार्टी में अभिषेक कुमार ने फिर से उठाया समर्थ जुरेल पर हाथ? वायरल हुआ वीडियो

Abhishek Kumar and Samarth Jurel viral video: बिग बॉस 17 फेम अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का एक लेटेस्ट वीडियो सामने आया है, जोकि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By: Garima Singh  |  Published: February 23, 2024 2:10 PM IST

जिग्ना वोरा की बर्थडे पार्टी में अभिषेक कुमार ने फिर से उठाया समर्थ जुरेल पर हाथ? वायरल हुआ वीडियो

सलमान खान के शो बिग बॉस 17 में नजर आ चुकी जिग्ना वोरा ने बीते गुरुवार को धूमधाम से अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया है। मुंबई में ही जिग्ना वोरा ने अपनी बर्थडे पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान बिग बॉस 17 में नजर आ चुके तमाम सेलेब्स पार्टी में धमाल मचाते नजर आए। अंकिता लोखंडे-विक्की जैन से लेकर मन्नारा चोपड़ा, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, ईशा मालवीय, मुन्नवर फारूकी समेत तमाम स्टार्स पहुंचे थे। इस दौरान बिग बॉस 17 के फर्स्ट रनर अप रहे अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल ने एक साथ पार्टी में एंट्री मारी। जिग्ना वोरा की बर्थडे पार्टी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें अभिषेक कुमार पैपराजी के सामने समर्थ जुरेल पर हाथ उठाते हुए नजर आ रहे हैं।

अभिषेक कुमार ने मारा समर्थ जुरेल का तमाचा?

सामने आए इस वीडियो में अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल पार्टी में एंट्री लेते ही पैपराजी के सामने पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इस पार्टी में दोनों का ही कैजुअल लुक देखते ही बन रहा था। पोज देते-देते अभिषेक कुमार ने मस्ती भरे अंदाज में समर्थ जुरेल को थप्पड़ मारने की एक्टिंग करने लगे। बता दें कि सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार और समर्थ जुरेल का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। दरअसल बिग बॉस 17 में कहासुनी के बीच अभिषेक कुमार ने समर्थ जुरेल पर हाथ उठा दिया था। इसके बाद अभिषेक कुमार को सलमान खान के शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। हालांकि बाद में अभिषेक कुमार की शो में वापसी भी हो गई थी।

नीचे देखें अभिषेक कुमार और ईशा मालवीय का वायरल वीडियो

समर्थ-अभिषेक-ईशा की तिकड़ी ने बटोरी थी सुर्खियां

बिग बॉस के घर में समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार की कभी भी नहीं बनी। ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार की तकरार के बीच अक्सर समर्थ जुरेल घुसते थे और इस दौरान घर की शांति हमेशा ही भंग होती थी। खैर बाहर इनके बीच की कहासुनी ने खूब सुर्खियां भी बटोरी। बता दें कि ईशा मालवीय और अभिषेक कुमार ने कुछ समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। बाद में ईशा मालवीय की जिंदगी में समर्थ जुरेल ने एंट्री मार ली थी।


About the Author

Garima Singh