Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'ये मेरा आखिरी व्लॉग है. मेरी मौत के जिम्मेदार', Anurag Dobhal के लास्ट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी; टेंशन में फैंस

Anurag Doval Made Serious Allegations Against The Family: अनुराग डोभाल के आखिरी वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है. इस वीडियो ने फैंस को चिंता में डाल दिया है. आइए आपको वीडियो दिखाते हैं.

By: Kavita  |  Published: March 5, 2026 11:29 AM IST

'ये मेरा आखिरी व्लॉग है. मेरी मौत के जिम्मेदार', Anurag Dobhal के लास्ट वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी; टेंशन में फैंस

Anurag Dobhal Last Video: बिग बॉस 17 फेम और मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल की जिंदगी में इन दिनों ढेर सारी परेशानियां चल रही हैं. बीते दिनों अनुराग ने खुलासा किया था कि कोई उनकी हत्या की साजिश रच रहा है. अनुराग के इस व्लॉग ने फैंस को टेंशन में डाल दिया था और अब यूट्यूबर ने अपना आखिरी व्लॉग शेयर करते हुए कई बड़े खुलासे किए हैं. अनुराग ने वीडियो में कहा कि ये वीडियो सामने आने के बाद शायद वो गायब हो जाएंगे. इस दौरान उन्होंने अपने परिवार पर टॉर्चर करने का आरोप लगाया है और मां-पापा के खिलाफ कई बातें की हैं. उन्होंने दावा किया कि कोई किसी से प्यार नहीं करता.

अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप

अनुराग डोभाल (Anurag Dobhal) ने लगभग 2 घंटे का एक वीडियो शेयर किया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में अनुराग डोभाल ने दावा किया कि वह इस वीडियो के बाद गायब भी हो सकते हैं. उन्होंने दावा किया कि उनका परिवार उन्हें परेशान करता है. यूट्यूबर ने कहा कि वह सिर्फ 14 साल के थे जब उन्हें ब्रेन ट्यूमर हुआ. तब भी वह पढ़ाई करते थे और अपना करियर बनाने के लिए मेहनत करते थे. उन्होंने उस समय का जिक्र किया, जब उनकी शादी होने वाली थी लेकिन शादी से चंद दिन पहले उनके परिवार के लोगों ने शादी का हिस्सा बनने से मना कर दिया था. उन्होंने कहा कि परिवार को शादी में शामिल करने के लिए उन्होंन खूब हाथ पैर जोड़े. नाक तक रगड़ने के लिए वह तैयार हो गए थे, लेकिन उनका परिवार शांत नहीं हुआ.

अनुराग डोभाल ने सुनाई शादी से पांच दिन पहले की कहानी

उन्होंने कहा कि रितिका उन्हें दो तीन साल तक टेक्स्ट करती रही और एक समय ऐसा आया, जब उन्होंने भी जवाब दिया. बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया. बात शादी तक पहुंच गई. पहले परिवार राजी नहीं था लेकिन फिर उन्हें मनाया गया. लेकिन शादी के ठीक 5 दिन पहले वह लोग मुकर गए. उन्होंने कहा कि मेरी शादी में माता पिता नहीं थे. उन्होंन खुद ही सारी तैयारी की. अनुराग डोभाल ने वीडियो में अपने परिवार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मेरी मौत के जिम्मेदार मम्मी, पापा, कलम और श्रेया होंगे. मेरे पास अब कुछ नहीं बचा है और मैं बहुत ज्यादा डिप्रेशन में जा चुका हूं. मैंने पांच दिन से कुछ खाया नहीं है और ना सोया हूं. मेरा दिमाग एकदम खत्म हो गया है.

अनुराग डोभाल ने परिवार पर लगाया संपत्ति हड़पने का आरोप

अनुराग डोभाल ने परिवार के लोगों पर संपत्ति हड़पने का आरोप भी लगाया है. उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी दूसरों के बहकावे में आ गई हैं और मुझे छोड़कर चली गई है. मेरे जाने के बाद मां और पापा बहुत कुछ कहेंगे और मुझे ही गलत बता देंगे. रितिका कई लोग तुम्हें इन्फ्लुएंस करेंगे और झूठ बोलेंगे, लेकिन मैंने हमेशा तुमसे प्यार किया है.