Kamya Punjabi On Munawar faruqui: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 17 की ट्रॉफी को मुनव्वर फारूकी ने अपने नाम कर लिया है। मुनव्वर फारूकी डोंगरी के रहने वाले हैं और वह शो में कई बार बोलते हुए नजर आए थे कि इस बार की ट्रॉफी डोंगरी ही जाएगी। मुनव्वर ने फैंस से किया अपना वादा पूरा किया और ग्रैंड फिनाले के अगले दिन ही ट्रॉफी के साथ डोंगरी पहुंचे। मुनव्वर फारूकी का डोंगरी में स्वागत करने के लिए फैंस की भारी भीड़ सड़कों पर उतर गई। इस मौके की तस्वीरों ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया। हर कोई मुनव्वर की फैन फॉलोइंग को देखकर हैरान है। वहीं, अब काम्या पंजाबी ने मुनव्वर की फैन फॉलोइंग में रिएक्शन देते हुए फिक्स विनर के टैग पर तंज कसा है।
काम्या पंजाबी ने किया मुनव्वर फारूकी के लिए पोस्ट
दरअसल, बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) के विनर मुनव्वर फारूकी (Munawar faruqui) को सोशल मीडिया के जरिए कई सेलेब्स ने बधाई दी। काम्या पंजाबी (Kamya Punjabi) ने भी मुनव्वर के खेल की तारीफ करते हुए उन्हें जीत के लिए बधाई दी। इसके बाद काम्या पंजाबी ने मुनव्वर फारूकी के लिए एक और पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने मुनव्वर की फैन फॉलोइंग का जिक्र किया। काम्या ने X (ट्विटर) पर मुनव्वर की एक तस्वीर शेयर की, जो डोंगरी की है। इस फोटो में फैंस की भारी भीड़ मुनव्वर को घेर कर खड़ी है और मुनव्वर फारूकी सभी को सैल्यूट कर रहे हैं। इस फोटो के साथ काम्या पंजाबी ने लिखा, 'सुना है आज डोंगरी में सैलाब आया था। प्यार का सैलाब। अब ये देखकर कोई कैसे फिक्स विनर बोल करता है। भगवान आपका भला करे मुनव्वर। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंजुरे खुदा होता है।' मुनव्वर फारूकी के लिए काम्या पंजाबी का ये पोस्ट धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैंस मुनव्वर के ट्रोल्स के लिए कमेंट कर लिख रहे हैं, 'जलने वाले जलते रहे।'
Suna hai aaj Dongri meh Sailaab aaya tha….. Pyaar ka Sailaab ?
Ab yeh dekh kar bhi koi kaise #fixedwinner bole sakta hai????
God bless you @munawar0018
मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है वही होता है जो मंज़ूरे ख़ुदा होता है. pic.twitter.com/rhXulR3rEd— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) January 29, 2024
मुनव्वर फारूकी पर लगा था फिक्स विनर का आरोप
बता दें कि मुनव्वर फारूकी के लिए बिग बॉस 17 का घर काफी कॉन्ट्रोवर्सी से भरा रहा। उन्होंने शो में लड़ाई झगड़ों से ज्यादा अपने विवादों का सामना किया। शो में आयशा खान ने आकर उनकी पर्सनल लाइफ के कई सारे राज खोल दिए, जिसके बाद मुनव्वर फारूकी का गेम ट्रैक से हट गया था। ऐसे में कई लोगों को मानना था कि मुनव्वर ट्रॉफी डिसर्व नहीं करते हैं। मुनव्वर फारूकी को इस सीजन का अनडिजर्विंग विनर का टैग दिया गया। बिग बॉस 17 के कई एक्स कंटेस्टेंट ने भी दावा किया कि मुनव्वर सिर्फ अपनी फैन फॉलोइंग की वजह से जीते हैं।
Subscribe Now
Enroll for our free updates