टीवी इंडस्ट्री की एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं. इसके बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में इजाफा हुआ है. इस समय ईशा सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में बना हुआ है और उनके तमाम चाहने वाले फैंस परेशान हो रहे हैं. उन्होंने ये वीडियो खुद शेयर किया है. ईशा सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वह रोती नजर आ रही हैं और उनकी नाक से खून बह रहा है. इस वीडियो के सामने आते ही फैंस कयासबाजी कर रहे हैं कि उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस के साथ कोई हादसा हो गया है. आइए जानते हैं कि आखिर ये पूरा माजरा क्या है.
ईशा सिंह के वीडियो पर कमेंट कर रहे फैंस
ईशा सिंह ने सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है और जिसने भी ये देखा वह हैरान रह गया. दरअसल, इस वीडियो में वह जोर-जोर से रोती नजर आ रही हैं और उनकी नाक से खून बह रहा है. ईशा सिंह को इस हाल में देखकर फैंस काफी ज्यादा टेंशन में आ गए. वहीं, उन्होंने अपने इस वीडियो के साथ कुछ कैप्शन भी नहीं लिखा है. ईशा सिंह के वीडियो पर परेशान फैंस कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा है, 'क्या हुआ ईशू.' एक फैन ने लिखा, 'ईशा क्वीन को क्या हुआ.' एक फैन ने लिखा है, 'ईशा आप ठीक हो.' एक फैन ने लिखा है, 'एकदम से रोना आ गया.'
View this post on Instagram
ईशा सिंह के म्यूजिक वीडियो की झलक है उनकी लेटस्ट पोस्ट
ईशा सिंह के लिए परेशान हो रहे फैंस को बता दें कि वह बिल्कुल ठीक हैं और उनके साथ कुछ भी नहीं हुआ है. दरअसल, एक्ट्रेस ने चोटिल होकर रोने वाले वीडियो को शेयर करने के कुछ देर बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक पोस्ट के जरिए सच्चाई का खुलासा कर दिया है. ईशा सिंह ने लिखा है,' डियर फैंस मैं आप लोगों को डराना नहीं चाहती थी. ये मेरे अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की झलक थी. मेरी चिंता करने के लिए आप सभी का शुक्रिया.' ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates
