बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) खत्म के बाद से ही ईशा सिंह (Eisha Singh) अपने काम में व्यस्त हो गई हैं. ईशा सिंह इस समय भी अपने नए गाने के रिलीज का इंतजार कर रही हैं जिसमें वो अविनाश मिश्रा के साथ नजर आएंगी. इस म्यूजिक वीडियो में ईशा सिंह को अपने इस खास दोस्त के साथ रोमांस करने को मिलने वाला है. हाल ही में खबर आई थी कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. इसी बीच रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने चोरीछिपे सगाई कर ली है. अब ईशा सिंह ने अपने और अविनाश मिश्रा के रिश्ते को लेकर चौंकाने वाला बयान दे डाला है.
ईशा सिंह ने कहा, मैं अपने हाथ में किसी तरह की कोई अंगूठी नहीं देख पा रही हूं. इसका एक ही मतलब है कि मेरी सगाई नहीं हुई है. अगर मैं सगाई करूंगी तो ये बात मैं अपने फैंस से भला क्यों छिपाऊंगी. अविनाश और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं. जब हम दोनों ने सगाई का खबर सुनी तो हमको हंसी आ गई. मैंने बोला सगाई हो गई है हमारी और हमें पता ही नहीं चला... हमें हमारी सगाई में किसी ने इनवाइट नहीं किया. ये सारी खबरें बकवास हैं. पता नहीं लोग क्यों अफवाह उड़ा रहे हैं. हालांकि मेरी हंसी अब भी बंद नहीं हो रही है.
View this post on Instagram
गौरतलब है कि बिग बॉस 18 के घर में जाते ही ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा की अच्छी दोस्ती हो गई थी. बिग बॉस के पूरे सीजन में ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा काफी करीब नजर आए. शो से बाहर होने के बाद भी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. हालांकि साथ होने के बाद भी ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा एक दूसरे को अपना अच्छा दोस्त बताते हैं. अब ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा ने सगाई की इस खबर को भी बकवास बता दिया है. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates