Kamya Panjabi Support Karan Veer Mehra: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में कंटेस्टेंट्स के लड़ाई-झगड़ों के बीच गेम आगे बढ़ रहा है. शो में हर हफ्ते टाइम गॉड चुना जाता है, जिसने घर में कैप्टन की जगह ली है. इस सीजन में टाइम गॉड को काफी पावर मिलती है और इस हफ्ते ईशा सिंह टाइम गॉड बनी हैं. शो में टाइम गॉड के लिए एक टास्क हुआ, जिसमें ईशा सिंह और करणवीर मेहरा की बहस देखने के लिए मिली. इस मौके पर ईशा अपने दोस्त रजत और अविनाश मिश्रा को करणवीर मेहरा के लिए ऐसा झूठ बोलती हैं, जिसे सुनकर काम्या पंजाबी भड़क गई हैं और काम्या ने ईशा को खरी खोटी सुनाई है.
काम्या पंजाबी ने दिया करणवीर मेहरा का साथ
दरअसल, टास्क के दौरान ईशा सिंह (Eisha Singh) ने करणवीर मेहरा (Karan Veer Mehra) को इशारा करके बोलती हैं, 'इधर आइए.. बैठिए..' इस पर करणवीर मेहरा कहते हैं, 'मैं आ जाऊंगा तो तुम डर जाएगी और मुझे ही चीप कहोगी.' ये बात ईशा अपने दोनों दोस्त को घूमा फिराकर बताती हैं. इस वजह से काम्या पंजाबी (Kamya Panjabi) ने ईशा को झूठी बताया है. काम्या ने एक्स पर लिखा, 'अरे अरे ईशा... इतना झूठ... वो भी नेशनल टीवी पर.' दूसरे पोस्ट में काम्या ने लिखा, 'वो जो कोने में बैठा रहता था आज घर के हर एक कोने में उसी के बारे में बात होती है…' काम्या के इस पोस्ट पर अब लोग खुलकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ईशा की एक ही योजना है भाई बनाकर छूपा घोंपना.' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ईशा का झूठ सुनकर नेशनल टीवी भी बोल रहा होगा... मुझे म्यूट कर दो.' वहीं, एक यूजर ने तो काम्या को ही घर में जाने की सलाह दी है और घर में सभी कंटेस्टेंट्स को रियलिटी चैक देने की रिक्वेस्ट की है.
पढ़ें पोस्ट
Arre Arre Eisha itna jhooth…woh bhi National Television pe ? #BiggBoss18 @ColorsTV
Also Read— Kamya Shalabh Dang (@iamkamyapunjabi) November 27, 2024
करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना में से कौन होगा विनर?
बता दें कि बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट्स का नाम X पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें करणवीर मेहरा और विवियन डीसेना का नाम सबसे आगे हैं. इन दोनों कंटेस्टेंट्स को फैंस विनर मान रहे हैं. फैंस का दावा है कि इन दोनों में से ही कोई एक विनर साबित होगा. ऐसे में करण के फैंस उनका जमकर सपोर्ट कर रहे हैं, तो विवियन को उनकी पत्नी फैंस के साथ मिलकर जीताने की कोशिश में लगी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates