Bigg Boss 19 Farrhana Bhatt celebrates Holi: इन दिनों अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान के हाथ धोकर पीछे पड़े हैं. बदले में ईरान भी बगावती तेवर दिखा रहा है. अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब अमेरिका ने एक हमले में ईरान के सुप्रीम आयतुल्लाह अली खामेनेई (Ayatollah Ali Khamenei) की जान ले ली थी. जिसके बाद इंडिया में कई जगहों पर प्रदर्शन किए गए थे. कई सितारे ऐसे हैं जिन्होंने आयतुल्लाह अली खामेनेई के देहांत पर शोक जाहिर किया था. इस लिस्ट मे एक नाम फरहाना भट्ट का भी था जो कि बिग बॉस 19 में धमाल मचा चुकी हैं. जैसे ही आयतुल्लाह अली खामेनेई को लेकर फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) ने कमेंट किया, वैसे ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. लोगों ने आयतुल्लाह अली खामेनेई की वजह से फरहाना भट्ट को ट्रोल करना शुरू कर दिया. हिना खान के पति रॉकी जयसवाल ने भी फरहाना भट्ट को जमाने के सामने खरीखोटी सुनाई थी. इसी बीच फरहाना भट्ट ने अपने हेटर्स पर पलटवार कर दिया है.
फरहाना भट्ट की तस्वीरों ने हिलाई सोशल मीडिया की दुनिया
सोशल मीडिया पर फरहाना भट्ट की कुछ तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं. इन तस्वीरों और वीडियोज में फरहाना भट्ट होली का त्योहार मनाती नजर आ रही हैं. होली के मौके पर फरहाना भट्ट एक ओल्ड एज होम में पहुंची थीं. यहां पर फरहाना भट्ट ने बड़े बुजुर्ग लोगों के साथ रंग खेला. वायरल हो रही तस्वीरों में फरहाना भट्ट बुजुर्ग लोगों पर प्यार लुटाती नजर आ रही हैं. तस्वीर में फरहाना भट्ट सफेद रंग के सूट में दिख रही हैं. इस सूट को पहनकर फरहाना भट्ट रंग खेलने निकल गईं. इस दौरान फरहाना भट्ट ने अपने हेटर्स की भी बोलती बंद कर दी.
हेटर्स से फरहाना भट्ट ने कही ये बात
होली के बारे में बात करते हुए फरहाना भट्ट ने कहा, हां ये बात सच है कि मैं एक मुस्लिम हूं लेकिन मैं हर धर्म को मानती हूं. ऐसा बोलकर फरहाना भट्ट ने उन सबकी बोलती बंद कर दी है जो कि उनको कट्टर मुस्लिम का टैग दे रहे थे. इस दौरान फरहाना भट्ट ने बुजुर्गों के बीच मिठाई भी बांटी. गौरतलब है कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. कुछ समय पहले ही फरहाना भट्ट ने अपने फैंस को रमजान की बधाई दी थी. अब फरहाना भट्ट होली मनाने निकली हैं. फरहाना भट्ट के चेहरे पर ऑरेंज कलर का रंग लगे देखकर तो उनके फैंस भी चौंक गए हैं. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
Subscribe Now
Enroll for our free updates


