Farrhana Bhatt Approached For Khatron Ke Khiladi 15: सलमान खान का रियलिटी शो बिग बॉस 19 खत्म हो गया है. शो को विनर मिल गया है और अब सबकी निगाहें बिग बॉस के बाद शुरू होने वाले रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी पर बनी हुई हैं. रोहित शेट्टी जल्द ही खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन के साथ लौटने वाले हैं. बिग बॉस में आकर वह अपने इस रियलिटी शो का ऐलान कर चुके हैं और अब धीरे धीरे मेकर्स शो के लिए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच कर रहे हैं. खतरों के खिलाड़ी के लिए बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स को अप्रोच किया जाता है और अब मेकर्स की नजर फरहाना भट्ट पर पड़ गई है. मेकर्स फरहाना भट्ट को शो में लाने की कोशिश में लगे हैं.
खतरों के खिलाड़ी 15 का हिस्सा बनेंगी फरहाना भट्ट
बिग बॉस 19 में रहते हुए फरहाना भट्ट (Farrhana Bhatt) ने अपना फ्यूचर प्लान बताया था. उन्होंने बिग बॉस के बाद खतरों के खिलाड़ी 15 (Khatron Ke Khiladi 15) में जाने की बात कही थी, जिससे फैंस को हिंट मिल गया था कि वह अब खतरों के खिलाड़ी में नजर आएंगी और अब बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद फरहाना भट्ट ने इंडिया फोरम से खास बातचीत की है. इस दौरान उन्होंने खतरों के खिलाड़ी के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने बताया कि मैं अगला रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' करना चाहती हूं. फरहाना भट्ट ने इंटरव्यू में ये भी कहा कि उन्हें रोहित शेट्टी के शो का ऑफर भी मिला है और वह इस शो का हिस्सा बनना पसंद करेंगी. 'खतरों के खिलाड़ी' उनकी रियलिटी शो की जर्नी में काफी अहम होने वाला है.
फरहाना रहीं बिग बॉस 15 की फर्स्ट रनरअप
बता दें कि फरहाना भट्ट बिग बॉस 19 की फर्स्ट रनरअप रही हैं. शो में उन्हें फैंस का तगड़ा सपोर्ट मिला था. फरहाना का नाम लंबे समय तक ट्रेंडिंग में बना हुआ था और कई सेलेब्स ने भी फरहाना को फुल सपोर्ट किया था. फरहाना को सपोर्ट करने वालों की लिस्ट में दीपिका कक्कड़, रिद्धि डोगरा, कुनिका सदानंद, महिरा खान समेत कई सेलेब्स शामिल है. याद दिला दें कि फरहाना भट्ट टीवी नहीं फिल्मों से उठकर आई हैं. उन्होंने रोहित शेट्टी की फिल्म सिंगेम अगेन में काम किया था.
Subscribe Now
Enroll for our free updates