Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Bigg Boss 19 के मेकर्स ने बनाया गौरव खन्ना को बेवकूफ? विनिंग अमाउंट को लेकर आई चौंकाने वाली खबर

Gaurav Khanna reacts on bigg Boss Winning amount: टीवी एक्टर गौरव खन्ना ने बिग बॉस 19 की विनिंग राशि को लेकर एक चौंकाने वाला बयान दे डाला है. गौरवने कुछ ऐसा बता दिया है जिसे सुनकर उनके फैंस को भी सदमा लग जाएगा.

By: Shivani Duksh  |  Published: March 11, 2026 12:19 PM IST

Bigg Boss 19 के मेकर्स ने बनाया गौरव खन्ना को बेवकूफ? विनिंग अमाउंट को लेकर आई चौंकाने वाली खबर
Bigg Boss 19 के मेकर्स ने बनाया गौरव खन्ना को बेवकूफ?

Gaurav Khanna reacts on bigg Boss Winning amount: सलमान खान (Salman Khan) का विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) खत्म हुए एक जमाना हो चुका है. हालांकि खत्म होने के बाद भी ये शो लगातार सुर्खियों में बना हुआ है. इस बार वजह बने हैं सीरियल अनुपमा स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) जो कि बिग बॉस 19 के विनर बने थे. हाल ही में गौरव खन्ना ने कुछ ऐसा कह दिया है जिसकी वजह से हंगामा मच गया है. गौरव खन्ना ने दावा किया है कि अब तक भी उनको बिग बॉस 19 की विनिंग राशि नहीं मिली है. दरअसल हाल ही में गौरव खन्ना अपने फैंस के सवाल देने के लिए सोशल मीडिया पर आए थे. इस दौरान गौरव खन्ना ने अपने फैंस के कई सवालों का जवाब दिया है. जब एक फैन ने बिग बॉस 19 की विनिंग राशि का बारे में बात की तो गौरव खन्ना ने चौंकाने वाला खुलासा किया. गौरव खन्ना ने दावा किया अब तक भी उनको बिग बॉस 19 की विनिंग राशि नहीं मिली है और न ही कार... वो अब भी मेकर्स का इंतजार कर रहे हैं कि वो कब उनकी विनिंग राशि उनको देंगे.

अनुपमा को लेकर गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी

ये बयान देकर गौरव खन्ना ने सबको चौंका दिया है. वैसे गौरव खन्ना पहले ऐसे स्टार नहीं है जो उस तरह से बयान दे चुके हैं. करणवीर वोहरा ने भी बिग बॉस जीतने के बाद ऐसा बोल दिया था. बता दें कि बिग बॉस के अलावा गौरव खन्ना ने सीरियल अनुपमा के बारे में भी बात की है. गौरव खन्ना ने बताया कि वो अनुपमा में वापस आने के बारे में क्या सोच रहे हैं. अपने एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए गौरव खन्ना ने कहा, अगर अनुपमा में कुछ मजेदार ट्विस्ट आया तो हो सकता है कि शो में मेरी एंट्री हो जाए.

गौरव खन्ना को अनुपमा में मिस करते हैं फैंस

अनुपमा के बारे में बात करते गौरव खन्ना ने अपने फैंस का दिल खुश कर दिया है. अब ये तो हर कोई जानता है कि गौरव खन्ना को लोग सीरियल अनुपमा में कितना मिस कर रहे हैं. अनुज का किरदार निभाकर गौरव खन्ना ने सबका दिल जीत लिया था. ये अनुज का किरदार ही था जिसकी मदद से गौरव खन्ना बिग बॉस 19 का खिताब हासिल कर सके. अब तो फैंस बस गौरव खन्ना के टीवी पर वापस लौटने का इंतजार कर रहे हैं. पता नहीं अब वो दिन कब आएगा. एंटरटेनमेंट की ऐसी ही खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…