Bigg Boss 19: 'खन्ना जी ट्रॉफी लाए हैं...', Rupali Ganguly को Gaurav Khanna ने दिखाया एटीट्यूड? शो जीतने के बाद कही ये बात

Bigg Boss 19: रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने रुपाली गांगुली से मिले सपोर्ट पर रिएक्ट किया है. कुछ फैंस को गौरव का रिएक्शन एटीट्यूड वाला लगा.

By: Kavita  |  Published: December 8, 2025 12:06 PM IST

Bigg Boss 19: 'खन्ना जी ट्रॉफी लाए हैं...', Rupali Ganguly को Gaurav Khanna ने दिखाया एटीट्यूड? शो जीतने के बाद कही ये बात

Bigg Boss 19 Winner Gaurav Khanna: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 19 के विनर का ऐलान हो गया है. गौरव खन्ना इस शो की ट्रॉफी को जीतकर बाहर आ गए हैं. गौरव को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है, लेकिन ट्रोल करने वाले गौरव को निशाने पर भी ले रहे हैं. सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना के वीडियोज छाए हुए हैं. इतना ही नहीं, वह अपने सभी फैंस को सपोर्ट के लिए धन्यवाद भी कह चुके हैं और अब उन्होंने रुपाली गांगुली से मिले सपोर्ट पर रिएक्शन दिया है. रुपाली गांगुली ने गौरव को कपाड़िया जी कहकर सपोर्ट किया था.

गौरव खन्ना ने रुपाली गांगुली के लिए कही ये बात

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले से पहले रुपाली गांगुली ने अपने को-स्टार रहे गौरव खन्ना के लिए वोट की अपील की थी. रुपाली ने कहा था कि गौरव जीतने के हकदार हैं। जीतेंगे तो आप ही कपाड़िया जी. रुपाली के इस बयान पर गौरव खन्ना ने शो की ट्रॉफी जीतने के बाद रिएक्ट किया है. गौरव ने इंडिया फोरम को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी रुपाली गांगुली को सपोर्ट के लिए धन्यवाद कहा. गौरव ने कहा कि मैं ये बोलूंगा कि इस बार ट्रॉफी खन्ना जी लाए हैं. अनुपमा चाहती थी कि कपाड़िया जी लाए तो कपाड़िया जी भी लेकर ही आ जाते, लेकिन यहां पर आकांक्षा का खन्ना आया था और वो ही ट्रॉफी लेकर आया है और मुझे सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद. मेरे पुराने शो के स्टार कास्ट काफी सपोर्टिव रहे हैं. उनका प्यार बना रहे और वो ऐसे ही अच्छा करते रहे. वैरी नाइस.

TRENDING NOW

क्या अनुपमा में फिर लौटेंगे गौरव खन्ना

बता दें कि गौरव खन्ना और रुपाली गांगुली टीवी सीरियल अनुपमा में एक साथ नजर आ चुके हैं. सीरियल में गौरव ने अनुज कपाड़िया का रोल निभाया था, जो शो की जान हुआ करता था और रुपाली गांगुली अभी भी अनुपमा के रोल में नजर आ रही हैं. हालांकि, गौरव ने अनुपमा को काफी समय पहले ही अलविदा कह दिय था, लेकिन दावा किया जा रहा है कि बिग बॉस के बाद भी गौरव खन्ना अनुपमा की स्टार कास्ट से जुड़ सकते हैं. अगर ऐसा सच में होता है तो फैंस काफी ज्यादा खुश हो जाएंगे.