Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'मुझे फर्क नहीं पड़ता...' अपने तलाक की खबर पर ये क्या बोल गईं Akanksha Chamola, Gaurav Khanna के फैंस के बीच मची खलबली

Gaurav Khanna wife Akanksha Chamola on Divorce Rumours: बीते कुछ समय से लगातार खबर आ रही है कि गौरव खन्ना और आकांक्षा चामोला के बीच सब ठीक नहीं चल रहा है. इसी बीच आकांक्षा चामोला ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ दी है.

By: Shivani Duksh  |  Published: February 6, 2026 10:36 AM IST

'मुझे फर्क नहीं पड़ता...' अपने तलाक की खबर पर ये क्या बोल गईं Akanksha Chamola, Gaurav Khanna के फैंस के बीच मची खलबली

सलमान खान (Salman Khan) के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) का विनर बनने के बाद से ही सीरियल अनुपमा स्टार गौरव खन्ना (Gaurav Khanna) की पत्नी आकांक्षा चामोला (Akanksha Chamola) सुर्खियों में बने हुए हैं. कुछ समय पहले ही आकांक्षा चामोला ने एक पोस्ट शेयर की थी. इस पोस्ट में आकांक्षा चामोला ने दावा किया था कि रिश्ते केवल मतलब के होते हैं. जिसके बाद फैंस को लगने लगा कि आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के बीच सब कुछ ठीक हीं है. यही वजह है जो लोग कयास लगाने लगे थे कि आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना का तलाक होने वाला है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के बारे में बात कर रहे हैं. इसी बीच आकांक्षा चामोला ने अपने तलाक की खबर पर चुप्पी तोड़ दी है. आकांक्षा चामोला ने बताया है कि आखिरकार वो पोस्ट उन्होंने क्यों शेयर किया था. हाल ही में आकांक्षा चामोला अपने नए शो को प्रमोट करे निकलीं थीं.

आकांक्षा चामोला ने लगाई तलाक की खबरें फैलाने वालों की क्लास

टेलीमसाला से बात करते हुए आकांक्षा चामोला ने कहा, मैं सच कहूं तो मुझे ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है. उस समय मैं अपने शो को प्रमोट करने की कोशिश कर रही थी. ये तो मुझे पता था कि इस पोस्ट के बारे में बात करेंगे. लोग इस पोस्ट को गलत भी ले जा सकते हैं. मैं ये नहीं जानती थी कि मेरे तलाक की बातें शुरू हो जाएंगी. हमने पोस्ट काफी सिम्पल रखी थी. बाद मैं हमने पोस्ट शेयर करके चीजें क्लीयर भी की थी. हमने बताया था कि ये पोस्ट शो के लिए थी. हालांकि बात का बतंगड़ बन गया.

आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबर निकली गलत

कहना गलत नहीं होगा कि आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के तलाक की खबर पूरी तरह से गलत निकली है. वैसे आकांक्षा चामोला ने सोशल मीडिया के जरिए पहले ही सफाई दे दी थी कि ये उनके शो की वजह से पोस्ट की गई थी. हालांकि फैंस ऐसे कहां समझते हैं. फैंस को लग रहा था कि बिग बॉस के बाद आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना के रिश्ते को किसी की नजर लग गई है. तभी तो आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना का रिश्ता तलाक तक पहुंच गया है.अब ये तो हर कोई जानता है कि आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना को लोग कितना प्यार करते हैं. बिग बॉस 19 के दौरान फैंस के बीच आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला था. लोगों ने इस दौरान आकांक्षा चामोला और गौरव खन्ना पर खूब प्यार लुटाया था.