Tanya Mittal Reaction On Baseer Ali Allegation: बिग बॉस 19 से बाहर आकर तान्या मित्तल छाई हुई हैं. तान्या लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रही हैं, जिस वजह से वह लोगों का ध्यान खींच रही हैं. इतना ही नहीं, तान्या को पैपराजी का भी खूब अटेंशन मिल रहा है और इन दिनों को तान्या भी खूब एन्जॉय कर रही हैं. हाल ही में तान्या मित्तल पर बसीर अली (Baseer Ali) ने आरोप लगाया था कि तान्या ने शो में रहते हुए उन पर काला जादू किया था. उनका ये बयान खूब वायरल हुआ था और अब तान्या ने इन आरोपों का करारा जवाब दिया है. आइए आपको बताते हैं कि तान्या ने क्या क्या कहा है.
तान्या मित्तल (Tanya Mittal) ने टेली मसाला से खास बातचीत की. इस दौरान तान्या से उन आरोपों के बारे में पूछा गया, जिसमें बसीर ने दावा किया था कि तान्या ने उन पर काला जादू किया था. बसीर ने दावा किया था कि शो में तान्या उनकी तस्वीर पर हाथ फेर रही थी और उन्होंने फूंक भी मारी. इस दौरान तान्या काला जादू कर रही थीं. बसीर के इस आरोप पर तान्या मित्तल ने कहा कि मैं आज कल सबको बोल रही हूं कि कोई भी नेगेटिव चीज मेरे पास तो मत लाओ. मेरी टीम ने मुझे बताया था लेकिन मैंने अब तक वीडियो नहीं देखा. मैं साफ साफ कह रही हूं कि मैं जादू करती हूं और पूरा घर मेरी बात कर रहा है. तभी तो मेरा देश मेरी बात कर रहा है. कोई तो जादू होगा ही.
तान्या ने आगे कहा कि अब जादू में काला, पीला, नीला रह गया है. अब घर जा ही हूं तो मम्मी से बात करते हैं कि आपने क्यों नहीं सीखाया. यहां मम्मी ही गलत है. मैं बोल रही हूं कि सारा जो फसाद की जड़ है वो मम्मी ही है. इसलिए अब उनको सोफे पर बिठाना पड़ेगा और खुद जमीन पर बैठना पड़ सकता है. पता नहीं क्या सिखाया है कि अभी तक जय श्री राम कर रही हूं. बात करेंगे संस्कारों में लेफ्ट-राइट हो रहा है. ब्लैक-व्लैक मैजिक सीख लेंगे.
इस दौरान तान्या मित्तल से ये भी पूछा गया कि वह बिग बॉस के किस कंटेस्टेंट के साथ बातचीत रखेंगी? इस पर तान्या ने साफ कहा कि वह किसी से बात नहीं करेंगी. तान्या का कहना है कि जब कोई उन्हें पसंद नहीं करता तो वह जबरदस्ती दोस्ती की भीख नहीं मांग सकती. तान्या ने साफ कहा कि इससे अच्छा तो वह कल्पू काका को बिग बॉस से मांग लेगी और वहां से एक पेड़ काट लेगी.