Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Shamita Shetty की जिंदगी में आमिर अली ने मारी एंट्री? अफवाह उड़ते ही एक्ट्रेस बोलीं, 'सिंगल और...'

Shamita Shetty Break Silence On Dating Aamir Ali: 'बिग बॉस' के जरिए जबरदस्त पहचान बनाने वाली शमिता शेट्टी ने हाल ही में आमिर अली को डेट करने की बात पर चुप्पी तोड़ी है। बता दें कि दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें आमिर अली, शमिता को किस करते दिखाई दिये थे।

By: Ashna Malik  |  Published: January 31, 2023 9:35 AM IST

Shamita Shetty की जिंदगी में आमिर अली ने मारी एंट्री? अफवाह उड़ते ही एक्ट्रेस बोलीं, 'सिंगल और...'

Shamita Shetty On Dating Aamir Ali: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस शमिता शेट्टी 'बिग बॉस 15' का हिस्सा बनने के बाद से ही काफी चर्चा में बनी हुई हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' से लेकर 'बिग बॉस 15' तक में शमिता शेट्टी और राकेश बापट की डेटिंग की खबरें खूब उड़ी थीं। यहां तक कि शो खत्म होने के बाद भी दोनों साथ थे। जहां राकेश बापट को कई बार शमिता शेट्टी के परिवार के साथ देखा जाता था तो वहीं शमिता शेट्टी भी राकेश की मम्मी और भतीजी से मिलने उनके घर गई थीं। लेकिन कुछ वक्त बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं अब शमिता शेट्टी का नाम टीवी के मशहूर एक्टर आमिर अली से जुड़ रहा है। दोनों का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसने शमिता शेट्टी और आमिर अली की डेटिंग की खबरों को हवा दे देती है।

शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) के इस वायरल वीडियो में आमिर अली उन्हें किस करते दिखाई दिए। दरअसल, शमिता एक बिल्डिंग के बाहर खड़ी थीं, तभी आमिर उन्हें अपने साथ खींचकर ले गए। उन्होंने शमिता शेट्टी को उनकी कार तक छोड़ा और एक्ट्रेस के गालों पर एक गुडबाय किस भी की। शमिता शेट्टी और आमिर अली के इस अंदाज ने लोगों को भी हैरान कर दिया है। वीडियो वायरल होते ही फैंस ने शमिता और आमिर की डेटिंग की अटकलें लगानी शुरू कर दीं।


देखें वीडियो

शमिता शेट्टी ने डेटिंग रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी

शमिता शेट्टी ने आमिर अली संग डेटिंग की अफवाहें फैलते ही लगातार दो ट्वीट किए। अपने एक ट्वीट में उन्होंने लोगों पर नाराजगी जाहिर करते हुए लिखा, 'मैं इस समाज और उनकी सुविधाजनक मानसिकता से तंग आ चुकी हूं। व्यक्ति का हर एक्शन और उसकी पर्सनैलिटी को बिना सच जाने जज क्यों किया जाता है। यहां छोटी मानसिकता से परे कुछ और संभावनाएं भी हो सकती हैं।' शमिता शेट्टी यहीं नहीं रुकीं। उन्होंने अपने अगले ट्वीट में लिखा, 'यह समय है कि हम अपने दिमाग को थोड़ा खोलें। और देश में मौजूद बाकी जरूरी मुद्दों पर ध्यान दें।'


About the Author

Ashna Malik