टीवी के 'लक्ष्मण' के घर की बहू बनी ये मुस्लिम एक्ट्रेस, हिंदू पति संग दोबारा रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

बिग बॉस की एक्स मुस्लिम कंटेस्टेंट जो हाल ही में अपने हिंदू पति संग दोबोरा शादी के बंधन में बंध गईं हैं, जिसकी पहली तस्वीर सामने आते ही फैंस कपल को ढेरों शुभकामनाएं देकर खूब प्यार लुटा रहे हैं.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: December 5, 2025 11:11 PM IST

टीवी के 'लक्ष्मण' के घर की बहू बनी ये मुस्लिम एक्ट्रेस, हिंदू पति संग दोबारा रचाई शादी, सामने आई पहली तस्वीर

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस जो हाल ही में अपने पति के साथ दोबारा शादी कर लाल जोड़ी में मांग में सिंदूर भरे हुए बला की खूबसूरत लग रहीं हैं, जिनकी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही इंटरनेट पर धूम मच गई है. दरअसल, 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी के बेटे कृष पाठक ने सारा खान के साथ शादी कर सात जन्मों का बंधन बांध लिया है. इंस्टाग्राम पर कपल ने अपनी वेडिंग फोटोज और वीडियोज शेयर किए हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गए.

जो लोग सारा को लंबे समय से फॉलो कर रहे हैं, उन्हें पता है कि वह 'बिदाई' सीरियल में साधना के किरदार से घर-घर में मशहूर हुई थीं. जिसके बाद वो बिग बॉस का भी हिस्सा रही, जहां उनका प्यार अली मर्चेंट के साथ परवान चढ़ा और उन्होंने वहीं बिंग बॉस के घर में उनके साथ शादी की, लेकिन यह रिश्ता सिर्फ एख साल ही चला और टूट गया, और उसके बाद अब एक्ट्रेस ने कृष संग अपने रिश्ते की सच्चाई फैंस के साथ शेयर की और बताया कि उन्होंने कोर्ट मैरिज कर ली है, जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी, जिसके बाद वह ट्रोल्स के निशाने पर भी आ गई थीं.

TRENDING NOW

शादी का हुआ था बड़ा ऐलान

कुछ दिन पहले ही सारा ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो पोस्ट करते हुए फैंस को बताया था कि दोनों 5 दिसंबर को शादी करने वाले हैं. वीडियो में सारा ग्रीन लहंगे में बेहद खुबसूरत लग रही थीं, जबकि कृष लखनवी कढ़ाई वाले कुर्ते में दिखे. प्री-वेडिंग फोटोशूट भी चर्चा में रहा, क्योंकि कपल कभी मंदिर के बाहर तो कभी मस्जिद के सामने तस्वीरें क्लिक करवाते नजर आए.

इस शादी को लेकर लोगों में उत्सुकता इसलिए भी थी क्योंकि सारा मुस्लिम हैं और कृष हिंदू. कपल ने अपने रिश्ते को बेहद शांत और खूबसूरती से आगे बढ़ाया है और उनकी तस्वीरों में यही प्यार साफ झलकता है. सारा इस समय 36 साल की हैं, जबकि कृष 32 साल के हैं. उम्र का यह छोटा-सा फासला फैंस को बिल्कुल भी परेशान नहीं कर रहा, बल्कि लोग कपल को दोगुनी शुभकामनाएं दे रहे हैं.