Bigg Boss फेम रूपल त्यागी बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, जानिए क्या करते हैं एक्ट्रेस के पति?

Roopal Tyagi Wedding With Boyfriend: 'बिग बॉस 9' फेम एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज के साथ शादी रचाई है. उन्होंने फोटोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं.

By: Shashikant Mishra  |  Published: December 7, 2025 5:34 PM IST

Bigg Boss फेम रूपल त्यागी बनीं दुल्हन, बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, जानिए क्या करते हैं एक्ट्रेस के पति?

टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस' (Bigg Boss) के सीजन 9 में नजर आ चुकी एक्ट्रेस रूपल त्यागी (Roopal Tyagi) ने अपने बॉयफ्रेंड नोमिश भारद्वाज (Nomish Bhardwaj) के साथ रिश्ते को नाम दे दिया है. दरअसल, इस कपल ने 5 दिसंबर को एक प्राइवेट सेरेमनी ने शादी कर ली है. रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज की शादी में फैमिली मेंबर्स और कुछ करीबी सदस्य शामिल हुए. टीवी शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' (Sapne Suhane Ladakpan Ke) फेम एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की झलक दिखाई है. उनके तमाम चाहने वाले फैंस शादी करने पर बधाई दे रहे हैं.

रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज की दो साल पहले हुई थी मुलाकात

रूपल त्यागी बीते शुक्रवार को नोमिश भारद्वाज की दुल्हन बन गई हैं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को शेयर किया है. इसके अलावा रूपल त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम से अपना ब्राइडल लुक शेयर किया है. जिसमें आप देख सकते हैं कि वह लाल लहंगे में दुल्हन बनी नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल होते ही फैंस प्यारे रिएक्शन दे रहे हैं. इसके साथ ही रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज शादी की बधाई दे रहे हैं. गौरतलब है कि रूपल त्यागी और नोमिश भारद्वाज की मुलाकात दो साल पहले हुई थी. इसके बाद दोनों एक-दूसरे से प्यार करने लगे और अब कपल ने अपने रिश्ते को शादी का नाम दे दिया है.

TRENDING NOW

रूपल त्यागी इन टीवी शोज में किया काम

रूपल त्यागी के करियर की बात करें तो वह शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' के अलावा 'कुबूल है', 'एक मुट्ठी आसमान', 'रंजू की बेटियां' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं. वहीं, रूपल त्यागी ने 'झलक दिखला जा 8' और 'बिग बॉस 9' जैसे रियलिटी शोज में हिस्सा लिया है. रूपल त्यागी के पति नोमिश भारद्वाज एनिमेशन की दुनिया में काम करते हैं. वो लॉस एंजेलिस में रहकर काम करते हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.