Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

शालीन भनोट को भूल को-एक्टर को डेट कर रही हैं सुंबुल तौकीर खान? एक्ट्रेस ने फैंस के सामने खोला राज

Sumbul Touqeer Khan On Mishkat Verma: टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान का नाम इन दिनों मिश्कत वर्मा संग जुड़ रहा है। दावा है कि दोनों ही कलाकार एक दूसरे के प्यार में पड़ गए हैं। वहीं, अब सुंबुल ने इस खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

By: Kavita  |  Published: March 18, 2024 2:22 PM IST

शालीन भनोट को भूल को-एक्टर को डेट कर रही हैं सुंबुल तौकीर खान? एक्ट्रेस ने फैंस के सामने खोला राज

Sumbul Touqeer Khan On Dating With Mishkat Verma: टीवी सीरियल काव्या एक जज्बा एक जुनून में नजर आ रही सुंबुल तौकीर खान इंडस्ट्री की टॉप हसीनाओं में से एक हैं। सुंबुल अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से काफी चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम कई एक्टर संग जुड़ा है। पहले सुंबुल का नाम फहमान खान और शालीन भनोट के साथ सबसे ज्यादा उछला था और दावा किया जा रहा है कि सुंबुल तौकीर खान अपने को एक्टर मिश्कत वर्मा को डेट कर रही हैं। सुंबुल और मिश्कत के वीडियोज इंटरनेट पर तहलका मचा देते हैं। दोनों के वीडियोज फैंस को काफी ज्यादा पसंद आते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी हैं। इस पर अब सुंबुल ने रिएक्ट किया है।

डेटिंग की अफवाहों पर क्या बोलीं सुंबुल तौकीर खान?

दरअसल, हाल ही में सुंबुल तौकीर खान (Sumbul Touqeer Khan) ने पिंकविला को एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर फैली अफवाहों पर खुलकर बात की है। सुंबुल ने बताया कि उन्हें तमाम अफवाहों का कोई भी असर नहीं पड़ता है, लेकिन पहले वह काफी ज्यादा परेशान हो जाती थी और अब वह हर चीज को नजरअंदाज करना जानती है। एक्ट्रेस ने कहा, 'अब मुझे पता है कि ये चीजें होनी तय हैं। लोग आपको स्क्रीन पर एक साथ देखते हैं और उन्हें लगता है कि कुछ होना चाहिए। अगर अभी मैं किसी और एक्टर के साथ दूसरा शो करने लग जाऊंगी तो लोग मेरा नाम उनके साथ भी जोड़ना शुरू कर देंगे। ये चीजें चलती रहेंगी और मैं इसका कुछ नहीं कर सकती।'

शालीन भनोट संग नेशनल टीवी पर हुआ था हंगामा

बता दें कि मिश्कत वर्मा संग नाम जुड़ने से पहले शालीन भनोट का नाम सुंबुल तौकीर खान के साथ जुड़ा था। सुंबुल और शालीन बिग बॉस 16 में एक साथ नजर आए थे। शो में दोनों की अच्छी दोस्ती हुई। दोनों 24 घंटे एक दूसरे के साथ ही नजर आते थे और इसी वजह से दावा किया गया था कि सुंबुल शालीन को पसंद करने लगी है। इस दौरान दोनों के एज गैप का मुद्दा बना। इस वजह से सुंबुल और शालीन की नेशनल टीवी पर काफी किरकिरी हुई। हालांकि, शो के बाद सुंबुल ने शालीन भनोट संग कोई कॉन्टैक्ट नहीं रखा।