Sara Khan Haldi Ceremony Video: टीवी एक्ट्रेस सारा खान और उनके बॉयफ्रेंड से अब पति बनने वाले कृष पाठक इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. इसी साल अक्टूबर में दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी, लेकिन अब कपल धूमधाम से साथ फेरे भी लेने जा रहा है. इसी सिलसिले में गुरुवार को उनकी हल्दी सेरेमनी रखी गई, जहां माहौल पूरी तरह से मस्ती, रंग और प्यार से भरा नजर आया.
हल्दी फंक्शन से सामने आई तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं. सारा और कृष दोनों ही इस मौके पर बेहद खुश दिख रहे हैं. हल्दी की रस्मों के बीच कपल ने पैपराजी को मुस्कुराते हुए ढेरों पोज दिए. सारा जहां पीले और सफेद रंग के ट्रेडिशनल आउटफिट में ग्लो कर रही थीं, वहीं कृष भी हल्दी में सराबोर होकर बेहद हैंडसम लगे. दोनों को साथ देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार प्यार लुटा रहे हैं.
View this post on Instagram
सारा के इस खास दिन पर कई सेलेब्स भी उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचे. गौहर खान अपने पति जैद दरबार के साथ समारोह में नजर आईं और दोनों ने सारा-कृष के साथ खूब तस्वीरें क्लिक करवाईं. टीवी इंडस्ट्री से आए अन्य सेलेब्स ने भी कपल पर प्यार बरसाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.
हाल ही में सारा खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद खूबसूरत प्री-वेडिंग वीडियो शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर धूम मचा दी है. इस वीडियो के जरिए कपल ने अपनी शादी की डेट का भी ऐलान कर दिया, सारा और कृष 5 दिसंबर 2025 को सात फेरे लेने वाले हैं.
कपल की शादी चर्चा में इसलिए भी है क्योंकि यह एक खूबसूरत इंटर-फेथ मैरिज है. वीडियो में दोनों कभी मंदिर में आशीर्वाद लेते दिखते हैं तो कभी मस्जिद के बाहर पोज देते नजर आते हैं. यह प्री-वेडिंग शूट दोनों की सांस्कृतिक खूबसूरती और प्यार की गहराई को बखूबी दर्शा रहा है. बहरहाल, फैंस अब बेसब्री से 5 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं. जब सारा और कृष आधिकारिक तौर पर जीवनभर के साथी बन जाएंगे. सोशल मीडिया पर दोनों को लगातार ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates