BL Awards 2024 Winner: मोस्ट पॉपुलर टीवी दीवा बनने के बाद प्रणाली राठौड़ ने फैंस पर लुटाया प्यार, कहा- ' ये सब मेरे फैंस...'

Pranali Rathod Won most Popular Tv Diva Award: बॉलीवुडलाइफ.कॉम अवार्ड्स 2024 में टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने मोस्ट पॉपुलर दीवा की ट्रॉफी जीती है। इसके बाद एक्ट्रेस ने अपने फैंस पर प्यार लुटाया है।

WrittenBy
By: kumar sarash | Published: March 29, 2024 7:06 AM IST

बॉलीवुडलाइफ.कॉम अवार्ड्स 2024 के सभी विनर्स का ऐलान हो गया है। बीते दिनों इस इवेंट का आयोजन ऑनलाइन हुआ था। इस दौरान बॉलीवुड, टीवी और ओटीटी के कई बड़े सितारों को सम्मानित किया गया है। इस लिस्ट में रुपाली गांगुली, बॉबी देओल से लेकर विजय वर्मा तक के नाम शामिल हैं। बता दें कि इस बार सीमा पाहवा, राम माधवानी, दिव्येंदु शर्मा, पालकी मल्होत्रा और आनंद पंडित जूरी की टीम में शामिल हुए। इस बीच ये रिश्ता क्या कहलाता फेम प्रणाली राठौड़ को भी सम्मानित किया गया है। इस विषय पर प्रणाली राठौड़ ने रिएक्ट किया है।

मोस्ट पॉपुलर टीवी दीवा बनीं प्रणाली राठौड़

टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में बॉलीवुडलाइफ.कॉम अवार्ड्स 2024 में टीवी एक्ट्रेस प्रणाली राठौड़ ने मोस्ट पॉपुलर दीवा की ट्रॉफी जीती है। इस बात से प्रणाली के फैंस काफी खुश हैं। वहीं इसपर प्रणाली ने भी अपनी खुशी जाहिर की है। उनका एक छोटा सा क्लिप सामने आया है, जो कि एंटरटेनमेंट जगत में तेजी से वायरल हो रहा है। इस क्लिप में प्रणाली ने कहा, ' बॉलीवुडलाइफ अवार्ड्स 2024 को बहुत-बहुत शुक्रिया मुझे ये अवॉर्ड देने के लिए ये सब मेरे फैंस का प्यार है, जिन्होंने मुझे वोट किया है।'

यहां देखें प्रणाली राठौड़ का वीडियो

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं प्रणाली राठौड़

बताते चलें कि ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रणाली राठौड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। प्रणाली अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। प्रणाली राठौड़ के हर एक पोस्ट पर लोग प्यार बरसाते हैं। ये रिश्ता क्या कहलाता में अक्षरा का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुईं प्रणाली बेहद खूबसूरत हैं। इस मामले में वो बाकी एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं। प्रणाली राठौड़ की हर एक अदा पर लोग फिदा हैं।