Bollywoodlife Awards 2024 Winner: 'फैशनिस्टा ऑफ द ईयर' बन खिलखिलाईं प्रियंका चाहर चौधरी, कहा, 'आप जैसे हो वैसे ही'

BL Awards 2024 winner Priyanka Chahar Choudhary Video: बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स 2024 में फैशनिस्टा ऑफ द ईयर का खिताब झटकने वाली टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने इस अवॉर्ड को अपने नाम करते ही फैंस और बॉलीवुडलाइफ को शुक्रिया अदा किया है।

WrittenBy
By: Garima Singh | Published: March 29, 2024 12:59 PM IST

टीवी के पॉपुलर शो उडारियां से घर-घर में पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी की फैन फॉलोइंग दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। बिग बॉस 16 का हिस्सा बनने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी ने मुड़कर पीछे नहीं देखा। प्रियंका चाहर चौधरी को फैंस ने एक बार फिर से मुस्कुराने की वजह दे दी है। बीते दिनों ही प्रियंका ने बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स के 5वें संस्सकरण में एक ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी को ये अवॉर्ड टीवी कैटेगरी में मिली है। बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड 2024 पाते ही प्रियंका चाहर चौधरी की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करके हुए बॉलीवुडलाइफ के रीडर्स और जूरी मेंबर का तहेदिल से शुक्रिया अदा किया है।

प्रियंका ने जताया फैंस का आभार

प्रियंका चाहर चौधरी ने बॉलीवुडलाइफ अवॉर्ड्स 2024 की टीवी कैटेगरी में फैशनिस्टा ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इस अवॉर्ड को अपने नाम करने के बाद प्रियंका की खुशी देखते ही बन रही है। प्रियंका ने अपने फैंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा है, 'शुक्रिया बॉलीवुडलाइफ फैशनिस्टा ऑफ द ईयर अवॉर्ड देने के लिए। ये काफी आश्चर्यजनक है कि फैशन में ये मेरा दूसरा अवॉर्ड है। आप सभी लोगों का शुक्रिया। इससे साबित होता है कि आपको अलग दिखने के लिए ट्रेंड को फॉलो करने की जरूरत नहीं है। आप रीयल बने रहिए।'

नीचे देखें प्रियंका चाहर चौधरी का वीडियो

नागिन 7 से भी जुड़ चुका है प्रियंका का नाम

बता दें बिग बॉस 16 खत्म होने के बाद प्रियंका चाहर चौधरी का नाम कई प्रोजेक्ट्स के साथ जुड़ा था। हाल ही में एक्ट्रेस का नाम एकता कपूर के अपकमिंग सुपरनैचुरल ड्रामा नागिन 7 से भी जुड़ा। शो के लिए प्रियंका का नाम सामने आते ही फैंस की खुशी का कोई भी ठिकाना नहीं था। हालांकि एक्ट्रेस ने मीडिया से बातचीत के दौरान क्लियर किया कि वह इस शो का हिस्सा नहीं बनेंगी। एक्ट्रेस के मुताबिक, 'मैं इस पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगी क्योंकि मैं इस पोजीशन पर नहीं हूं कि इस शो के बारे में अभी कोई बात करूं क्योंकि इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। अभी तो मैं टीवी से ब्रेक ले रही हूं और खुद के लिए समय निकाल रही हूं।' बता दें कि प्रियंका चाहर चौधरी के फैंस उन्हें जल्द से जल्द पर्दे पर दोबारा देखना चाहते हैं। फिलहाल के लिए प्रियंका चाहर चौधरी को बॉलीवुडलाइफ टीम की ओर से ढेर सारी बधाई। आप भी टीवी जगत से जुड़ी ऐसी ही मजेदार अपडेट्स के लिए बने रहिए बॉलीवुडलाइफ के साथ।