Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Kapil Sharma ने शो में रणबीर कपूर की फोटो पर दिखाए फेक कमेंट्स? भड़के 'ब्रह्मास्त्र' एक्टर ने ऐसे लगाई फटकार

Brahmastra Actor Saurav Gurjar Slam Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनका शो एक बार फिर विवादों में आ गया है। ब्रह्मास्त्र एक्टर सौरव गुर्जर ने कपिल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने और उनकी टीम ने रणबीर कपूर को पोस्ट पर फेक कमेंट्स दिखाए हैं।

By: Kavita  |  Published: March 7, 2023 8:49 AM IST

Kapil Sharma ने शो में रणबीर कपूर की फोटो पर दिखाए फेक कमेंट्स? भड़के 'ब्रह्मास्त्र' एक्टर ने ऐसे लगाई फटकार

Brahmastra Actor Saurav Gurjar Slam Kapil Sharma: कॉमेडियन कपिल शर्मा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। वह अपने द कपिल शर्मा शो के जरिए लंबे समय से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लेकिन कपिल शर्मा विवादों में आने से भी खुद को रोक नहीं पाते। कॉमेडियन से एक्टर बने कपिल शर्मा के नाम के आगे कई सारे विवाद जुड़ चुके हैं। अब ब्रह्मास्त्र एक्टर सौरव गुज्जर ने कपिल पर एक बड़ा आरोप लगाया है। हाल ही में, कपिल शर्मा के शो में रणबीर कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान कपिल ने रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को सौरव गुज्जर के पोस्ट के कुछ कमेंट्स दिखाए, जिस वजह से सौरव गुर्जर ( Saurav Gurjar) भड़क गए हैं और उन्होंने कपिल शर्मा और उनकी टीम को खरी खोटी सुनाई है।

क्या है पूरा माजरा

दरअसल, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में सेलेब्स के लिए एक लिए सेगमेंट चलाया जाता है, जिसे पोस्ट का पोस्टमार्टम कहा जाता है। रणबीर कपूर का सोशल मीडिया पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है और इसी वजह से एक्टर को सौरव गुर्जर की एक पोस्ट दिखाई गई। इस पोस्ट में रणवीर और सौरव एक साथ नजर आए। कपिल ने इस पोस्ट पर आए कई फनी कमेंट्स पढ़े। लेकिन अब सौरव गुर्जर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और कपिल शर्मा की टीम पर आरोप लगाया है कि कपिल की टीम ने फर्जी कमेंट लिखे हैं। उन्होंने ट्विटर पर कपिल के शो का वो वीडियो क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'आप अच्छे इंसान हैं कपिल शर्मा, लोगों को हंसाते हैं, लेकिन आप और आपकी टीम किसी के सोशल मीडिया पर ये झूठे कमेंट्स कैसे दिखा सकते हैं। यह स्वीकार नहीं किया जा सकता है।'

देखें ट्वीट

पहले भी विवादों में रहा शो

बता दें कि कुछ समय पहले ही कपिल शर्मा के शो पर स्क्रिप्ट होने का आरोप लगा था, जिस वजह से कॉमेडियन को काफी ट्रोल किया था। कपिल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुआ था, जिसमें वह टेली प्रोमटर पर स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आए थे। तब कहा गया था कि कपिल शो के जोक्स भी ऐसे पढ़ते हैं। हालांकि, उस समय कई लोगों ने कपिल का सपोर्ट भी किया था।