Also Read
हाल ही में सुरवीन चावला, नेहा धूपिया और सौम्या टंडन जैसी अभिनेत्रियां मां बनी हैं। इस लिस्ट में अब एक और टीवी की हसीना का नाम और जुड़ चुका है। हम बात कर रहे हैं टीवी की जानीमानी एक्ट्रेस छवि मित्तल की जिन्होंने कुछ समय पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है। यहां मजेदार बात यह है कि, छवि को 12 मई यानी 'मदर्स डे' के दिन ही मां बनने का सुख मिला है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। तस्वीर में छवि अपने बेटे का नाजुक हाथ थामें नजर रही हैं।
इस तस्वीर के साथ ही छवि ने एक प्यार सा कैप्शन भी डाला है, जिस पर उन्होंने अपनी मां बनने के इस सफर को बड़ी ही खूबसूरती के साथ बयान किया है। इस कैप्शन के साथ ही उन्होंने इस बात का भी खुलासा कर दिया है कि, वो अपने बेटे का क्या नाम रखने वाली है। छवि ने अपने बेटे अरहाम हुसैन का नाम रखा है।
(इसे भी पढ़े- सुरवीन चावला ने कराया बेटी ईवा के साथ पहला फोटोशूट, देखें खूबसूरत तस्वीर)
मानना पड़ेगा कि छवि ने अपने बेटे का नाम काफी सोच समझ कर रखा है। इतनी बड़ी खुशी को छवि अपने फैंस के साथ शेयर करना नहीं भूलीं। वैसे भी टीवी के हसीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। यही वजह है कि प्रेग्नेंसी ले जुड़ी छोटी से छोटी एक्टिविटी छवि ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं।
(इसे भी पढ़े- प्रेग्नेंट एमी जैकसन ने खूबसूरत ब्लैक गाउन में दिखाया बेबी बम्प, देखें तस्वीरें)
देखें छवि की ये प्यारी सी पोस्ट-
वैसे बेटे अरीजा हुसैन के अलावा छवि की एक बेटी अरीजा हुसैन भी है। उन्होंने साल 2005 में डायरेक्टर मोहित हुसैन के साथ सात फेरे ले लिए थे। जिसके बाद 2012 में छवि ने अरीजा को जन्म दिया था। अब जब वो एक बार फिर से मां बन चुकी हैं तो इनकी खुशी सातवें समान पर पहुंच चुकी है। हमारी तरफ से छवि मित्तल को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।
बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...