सोशल मीडिया पर चिंकी-मिंकी के नाम से मशहूर जुड़वा बहनें सुरभि मेहरा (Surabhi Mehra) और समृद्धि मेहरा (Samriddhi Mehra) ने अपने अनोखे कंटेंट से खूब लोकप्रियता बटोरी. हालांकि 'द कपिल शर्मा शो' में आने के बाद सुरभि और समृद्धि को काफी पॉपुलैरिटी हासिल हुईं. अब यह जुड़वा बहनें रणविजय के शो 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyaan Chali Gaon) में नजर आ रही हैं. बता दें कि 'छोरियां चली गांव' रियलिटी शो जी टीवी पर शुरू हुआ है, जिसमें ग्लैमर इंडस्ट्री की 11 हसीनाओं को गांव में 60 दिनों तक बिना किसी वाई फाई के रहना होगा. इस शो में सुरभि और समृद्धि को काफी पसंद किया जा रहा है. अब हाल ही में शो के दौरान समृद्धि मेहरा ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया है, जिसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे.
पैदा होते ही अलग कर दी गई थीं चिंकी और मिंकी
क्ट्रेस समृद्धि मेहरा (Samriddhi Mehra) ने 'छेरियां चली गांव' (Chhoriyaan Chali Gaon) शो में बताया कि कैसे पैदा होने के बाद दोनों बहनों को अलग कर दिया गया था और इसकी वजह थी उनके परिवार की रूढ़िवादी सोच. समृद्धि मेहरा ने बताया, 'हमारा परिवार बहुत ही रूढ़िवादी था तो उन्होंने मेरी बहन को ही मुझसे दूर कर दिया क्योंकि हम दो बेटियां एक साथ पैदा हो गई थीं. मुझे तो मालूम भी नहीं था कि मेरी कोई जुड़वा बहन है, जो बिल्कुल मुझ जैसी ही दिखती है. मेरी बहन को शुरुआत के सालों में मां का प्यार नहीं मिला लेकिन बाद में हमारी मां ने हमारे लिए स्टैंड लिया और वह पूरे परिवार के खिलाफ जाकर हमें साथ ले आईं. जब मैं 5 साल की थी, तब मैं अपनी बहन से पहली बार मिली थी.'
बहन से मिलते ही हो गई थी दोस्ती
समृद्धि मेहरा (Samridhii Mehra) ने 'छोरियां चली गांव' शो में आगे बताया कि बहन सुरभि से पहली मुलाकात के बाद ही उनकी दोस्ती हो गई थी. उन्होंने कहा, 'उस दिन से ही हमारा रिश्ता अटूटनीय है और अब हमारी मां हमारे लिए सबकुछ है.' समृद्धि मेहरा की यह बातें सुनकर हर किसी की आंखों में आंसू भर आए थे. बता दें कि छोरियां चली गांव में समृद्धि मेहरा, सुरभि मेहरा, अनिता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ और अंजुम फखीह जैसे सितारे नजर आ रहे हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates