Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Chhoriyan Chali Gaon: जब शहर की ग्लैमरस हसीनाएं पहुंचीं गांव, असली जिंदगी के टेस्ट के लिए तैयार 11 सेलेब्स, जानें टाइमिंग और पूरा फॉर्मेट

Chhoriyan Chali Gaon: जी टीवी लेकर आ रहा है, एकदम अलग और हटकर शो, जो न सिर्फ आपको एंटरटेन करेगा, बल्कि गांव की मिट्टी से भी रू-ब-रू कराएगा. ये एकदम अलग अंदाज और देसी तड़के वाला रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' है. जानें इसका प्रीमियर टाइम और स्टाकास्ट से जुड़ी पूरी डिटेल?

By: Masummba Chaurasia  |  Published: August 3, 2025 8:25 PM IST

Chhoriyan Chali Gaon: जब शहर की ग्लैमरस हसीनाएं पहुंचीं गांव, असली जिंदगी के टेस्ट के लिए तैयार 11 सेलेब्स, जानें टाइमिंग और पूरा फॉर्मेट

Chhoriyan Chali Gaon: छोटे पर्दे के दर्शकों के लिए जी टीवी लेकर आ रहा है, एकदम अलग और हटकर शो, जो न सिर्फ आपको एंटरटेन करेगा बल्कि गांव की मिट्टी की से भी रू-ब-रू करवाएगा. जी टीवी का ये एक दम डिफरेंट और देसी तड़के वाला ये रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव.' का प्रीमियर 3 अगस्त यानी आज रात 9 बजे है, और जी टीवी पर रात 9:30 बजे इसे रोजाना टेलीकास्ट किया जाएगा.

क्या है शो की थीम?

एक ऐसा रियलिटी शो है, 'छोरियां चली गांव'...जिसमें 11 ग्लैमरस एक्ट्रेसेस हिस्सा ले रहीं हैं, जो अपनी चकाचौंध से भरी जिंदगी को पीछे छोड़कर शो में पहुंचती हैं, जो गांव की गलियों में एक एकदम अलग एक्सपीरियंस लेंगी, वो भी बिना फोन, बिना AC और बिना किसी सहूलियत के...

इस भाषा का रियलिटी शो है

यह शो असल में जी मराठी के पॉपुलर शो 'जौ बाई गावत' का हिंदी में है. इसे जी स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है, और यह चैनल के नए ब्रांड कैम्पेन 'आपका अपना जी टीवी' का हिस्सा है.

क्या होगा शो में खास?

शो में ये 11 हसीनाएं गांव के कामों में हाथ बटाएंगी. जैसे चूल्हे पर खाना बनाना, खेतों में मेहनत करना, जानवरों की देखभाल और गांव वालों के साथ रहना. शो को होस्ट कर रहे हैं, रियलिटी शोज के फेवरेट फेस रणविजय सिंह, जो इन कंटेस्टेंट्स को गाइड भी करेंगे और चुनौती भी देंगे.

कौन-कौन हैं कंटेस्टेंट?

इस शो में शामिल हैं. अनीता हसनंदानी, कृष्णा श्रॉफ, ऐश्वर्या खरे, सुमुखी सुरेश, अंजुम फाकीह, रमीत संधू, रेहा सुखेजा, एरिका पैकर्ड, सुरभि मेहरा और समृद्धि मेहरा, डॉली जावेद ये सभी कंटेस्टेंट्स अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर रियल लाइफ की चुनौतियों का सामना करने जा रही हैं, और दर्शकों को भी दिखाएंगी कि असली लाइफ क्या होती है.

अगर आपको रियलिटी शोज में कुछ नया, देसी और दिल से जुड़ा देखना पसंद है. तो 'छोरियां चली गांव' बिल्कुल मिस न करें. रोजाना देखें ये शो, और जानें क्या होता है. जब ग्लैमर मिल जाए मिट्टी की खुशबू से...