Chhoriyan Chali Gaon ने TV की सिंपल बहुओं की बदली किस्मत! एक एपिसोड के लिए ले रही हैं इतनी मोटी रकम

Chhoriyan Chali Gaon: ZEE टीवी और ZEE5 पर जल्द ही शुरू होने वाला रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' इन दिनों खूब चर्चा में हैं. इसी बीच शो के कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसमें दो हसीनाएं मेकर्स से इतनी मोटी रकम वसूल कर रही हैं जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे.

By: Sadhna Mishra  |  Published: July 30, 2025 7:47 PM IST

Chhoriyan Chali Gaon ने TV की सिंपल बहुओं की बदली किस्मत! एक एपिसोड के लिए ले रही हैं इतनी मोटी रकम

Chhoriyan Chali Gaon Cast Fees: छोटे पर्दे पर सीरियल्स के साथ-साथ आए दिन अलग-अलग रियलिटी शोज भी दस्तक देते रहते हैं. इसी कड़ी में जल्द ही जी टीवी पर एक नया रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon) प्रीमियर होने वाला है, जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है. शो के प्रोमो के साथ-साथ इसमें हिस्सा लेने वाली कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आ चुके हैं. इस शो की खास बात यह है कि इसमें टीवी की फेमस और ग्लैमरस हसीनाएं गांव की सादी जिंदगी जीती नजर आएंगी. इसका थीम दर्शकों जहां अभी तक लुभा रहा था, वहीं अब 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon Cast Fees) की कंटेस्टेंट्स की फीस पर बड़ा अपडेट सामने आया, जिसे जानकर आपके होश उड़ जाएंगे. क्योंकि शो में 2 हसीनाएं ऐसी हैं, जो मेकर्स से काफी मोटी रकम वसूल कर रही हैं.

कौन-कौन सी हसीनाएं आएंगी नजर?

जी टीवी के इस रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon) में टीवी के कई पॉपुलर चेहरे देखने को मिलेंगे, जिसमें अनीता हसनंदानी, ऐश्वर्या खरे, अंजुम फकीह, रमीत संधू, नायरा एम बनर्जी, कृष्णा श्रॉफ, चिंकी-मिंकी, सुमुखी सुरेश, रेहा सुखेजा और डॉली जावेद जैसे नाम शामिल हैं. वहीं इसकी दूसरी खासियत यह है कि शो को रोडीज फेम रणविजय सिंघा होस्ट कर रहे हैं.

TRENDING NOW

किस हसीना को मिल रही कितनी मोटी रकम?

जहां अभी तक यह शो कंटेस्टेंट्स की लिस्ट और थीम को लेकर चर्चा में था वहीं अब इस शो के कंटेस्टेंट्स की फीस को लेकर भी काफी दिलचस्प खुलासे सामने आए हैं. जानकारी के मुताबिक, अनीता हसनंदानी और कृष्णा श्रॉफ को शो में सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इन दोनों को हर हफ्ते करीब 10 से 15 लाख रुपए तक की भारी-भरकम रकम दी जा रही है, वहीं अंजुम फकीह और ऐश्वर्या खरे को लगभग 8 से 10 लाख रुपए प्रति सप्ताह फीस दी जा रही है. बाकी के कंटेस्टेंट्स को 5 लाख रुपए से कम फीस दी जा रही है.

View this post on Instagram

A post shared by Zee TV (@zeetv)

क्या है Chhoriyan Chali Gaon की थीम?

आपको बता दें कि 'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon Theme) का थीम गांव की सचची लाइफस्टाइल पर आधारित है. जिसमें सेलेब्स को करीब 60 दिन तक गांव में रहना होगा, जहां उन्हें बिना मेकअप, बिना गैजेट्स और बिना किसी लग्जरी के आम लोगों की तरह रहना होगा. उन्हें खेती-किसानी जैसे टास्क भी करने होंगे. यह शो 3 अगस्त से टी टीवी और ZEE5 प्रसारित किया जाएगा.