Chhoriyan Chali Gaon Promo Video: 'बिग बॉस 19', 'पति, पत्नी और पंगा' के अलावा इन दिनों एक और रियलिटी शो काफी सुर्खियों में है. दरअसल जल्द ही जी टीवी पर नया शो 'छोरियां चली गांव' लॉन्च होने वाला है, जिसमें कंटेस्टेंट्स गांव में जाकर कुछ समय के लिए रहेंगी. इस शो से जुड़े प्रोमो वीडियोज लगातार सामने आ रहे हैं. बता दें कि शो में जुड़वा बहनें चिंकी और मिंकी के अलावा 'भाग्य लक्ष्मी' फेम ऐश्वर्या खरे भी एंट्री लेने वाली हैं. अब इसी बीच टीवी की एक पॉपुलर वैम्प का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गया है.
'छोरियां चली गांव' (Chhoriyan Chali Gaon Promo) में एंट्री मारेगी टीवी की ये वैम्प
'छोरियां चली गांव' के नए प्रोमो वीडियो में देखने को मिल रहा है कि एक्ट्रेस अनित हसनंदानी भी इस शो में कंटेस्टेंट के रूप में नजर आएंगी. बता दें कि अनिता ने स्टार प्लस के फेमस शो 'ये है मोहब्बतें' में नेगेटिव रोल निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. अनिता अपने ग्लैमरस अंदाज को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं तो ऐसे में देखना होगा कि वह गांव में कितने दिनों तक टिक पाती हैं. वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में अनिता नजर आ रही हैं तो वहीं बैकग्राउंड में कहा जा रहा है, 'टीवी की सबसे ग्लैमरस वैम्प अनिता, इनकी अदाओं से कांप जाते थे लोग. जो टीवी पर घोलती थी अपना जहर, क्या गांव में आखिर कर पाएगी खुद के डर का सामना? देखिएगा तभी पता चलेगा.'
देखें वीडियो
View this post on Instagram
अनिता हसनंदानी को भूतों से लगता है डर
वायरल हो रहे इस प्रोमो वीडियो में अनिता हसनंदानी कह रही हैं, 'गांव में भूत, प्रेत भी होंगे, मुझे बहुत डर लगता है. ओह गॉड.' और इसी के साथ यह टीवी (TV) की सबसे बड़ी न्यूज बन गई है. छोरियां चली गांव के इस लेटेस्ट वीडियो को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं. एक यूजर ने लिखा, 'थीम को देखकर लग रहा है कि ये शो जबरदस्त होगा.' तो वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'मैं इस शो के लिए बहुत एक्साइटेड हूं.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates