अनीता हसनंदानी ने जीती 'छोरियां चली गांव' की ट्रॉफी, विनर बनने के बाद गांववालों के लिए किया दिल छू लेने वाला काम

Chhoriyan Chali Gaon winner Anita Hassanandani: छोटे पर्दे की फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. शो के फिनाले में अनीता हसनंदानी और कृष्णा श्रॉफ पहुंचे, जिनमें मुकाबला थोड़ा जोरदार दिखा, लेकिन आखिरी में अनीता की सूझबूझ ने उन्हें शो का विनर बना दिया.

By: Masummba Chaurasia  |  Published: October 5, 2025 7:42 AM IST

अनीता हसनंदानी ने जीती 'छोरियां चली गांव' की ट्रॉफी, विनर बनने के बाद गांववालों के लिए किया दिल छू लेने वाला काम

Chhoriyan Chali Gaon Winner: छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने रियलिटी शो 'छोरियां चली गांव' की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. यह शो 2 महीने तक चला, जिसमें एक से बढ़कर एक ग्लैमरस और टैलेंटेड एक्ट्रेसेस ने हिस्सा लिया, लेकिन शो के आखिरी तक अनीता हसनंदानी और कृष्णा श्रॉफ पहुंचे, जिनमें मुकाबला थोड़ा कांटे वाला हो गया था, लेकिन अनीता की सूझबूझ ने उन्हें शो जीतने में मदद की.

ढोल-ताशों के बीच हुई विनर की अनाउंसमेंट

शो का ग्रैंड फिनाले काफी धमाकेदार रहा. गांव में ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ अनीता के विनर बनने की अनाउंसमेंट की गई. इस दौरान गांववालों के चेहरे पर भी बेहद खुश साफ झलक रही थी. फिनाले एपिसोड में टॉप 5 कंटेस्टेंट्स ने शानदार परफॉर्मेंस दी. शो के होस्ट रणविजय सिंह ने अनीता को ट्रॉफी थमाई और उनकी जीत पर बधाई दी.

TRENDING NOW

View this post on Instagram

A post shared by TCX.official (@tellychakkar)

जीत के बाद अनीता की दिल की बात

शो को जीतने के बाद अनीता ने कहा, 'मैंने जब से शो को अपनी रजामंदी थी, मैं जानती थी, यह शो मुझे मेरे कंफर्ट जोन से बाहर निकालेगा, मैं उसके लिए तैयार भी हुई, मैंने जितना सोचा था, उससे कहीं ज्यादा सीखा और ग्रो किया. जीत को लेकर मैंने पहले ही कह दिया था, कि यह शो तो मैं ही जीतूंगी, और आज वो सच हो गया, और यह मेरे पूरे परिवार की जीत है.

गांववालों के लिए छोरियों का नेक कदम

शो का मकसद सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि गांववालों की मदद और उनके संघर्ष को समझना भी था. फिनाले में सभी 'छोरियों' ने गांववालों के लिए कुछ न कुछ करने का वादा किया. अनीता हसनंदानी ने शगुना बाई के पोते की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली, डॉली जावेद ने किरण और उनकी मां को 60,000 रुपये और एक सिलाई मशीन गिफ्ट की.

सुरभि मेहरा ने विनायक स्कूल में बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने का वादा किया. कृष्णा श्रॉफ ने मनीष को खेती के लिए 1 लाख रुपये दिए.

गांव में बिताए पलों ने बदली सोच

शो के दौरान सभी एक्ट्रेसेस ने गांव की लाइफ को पूरी ईमानदारी से जी. किसी ने गाय का दूध निकाला, तो किसी ने कुएं से पानी भरा. शो 'छोरियां चली गांव' ने दिखाया कि ग्लैमर की दुनिया से जुड़ी ये एक्ट्रेसेस भी गांव के जीवन को समझ सकती हैं, और समाज के लिए कुछ अच्छा कर सकती हैं.