Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dance Deewane 3: Dharmesh Yelande को हुआ कोरोना, Madhuri Dixit की कोरोना रिपोर्ट भी आई सामने

Dance Deewane 3 judge Dharmesh Yelande tests Covid positive: 'डांस दीवाने 3' के जज धर्मेश की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

By: Rahul Sharma  |  Published: April 7, 2021 5:48 PM IST

Dance Deewane 3: Dharmesh Yelande को हुआ कोरोना, Madhuri Dixit की कोरोना रिपोर्ट भी आई सामने

Dance Deewane 3 judge Dharmesh Yelande tests Covid positive: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर कोरोना वायरस महामारी की मार लगातार पड़ रही है। कई बॉलीवुड एक्टर्स के कोरोना पॉजिटिव निकलने के बाद अब टीवी शोज पर भी इस महामारी के केस सामने आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) के 18 क्रू मेंबर्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया था। एक साथ इतने लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मेकर्स ने शो के जजेज का भी कोरोना टेस्ट कराया, जिनकी रिपोर्ट्स सामने आ गई हैं।

मीडिया में सामने आई ताजा रिपोर्ट की मानें तो शो के जज धर्मेश (Dharmesh Yelande) की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धर्मेश के साथ-साथ शो के प्रोड्यूसर अरविंद राव भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इन दोनों को आराम करने की सलाह दी गई है ताकि ये कोरोना को हरा सकें।

अगर बात करें अदाकारा माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की तो उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है। धक-धक गर्ल माधुरी के साथ-साथ शो के होस्ट राघव जुयाल का कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आया है।

'डांस दीवाने 3' के निर्माता अरविंद राव ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए बताया है कि, ‘शो पर जो भी कुछ हुआ वो बहुत ही दुखद है लेकिन हम सबको इसका सामना करना पड़ेगा। महाराष्ट्र में वीकेंड पर लॉकडाउन है, जिस कारण हम रविवार को शूटिंग नहीं करेंगे। धर्मेश को भी कोरोना हो गया है, उनकी जगह हम पुनीत पाठक को शो में जज के तौर पर ला रहे हैं।’

अरविंद ने अपनी तबीयत के बारे में बताया है कि उन्हें पिछले कुछ दिनों से काफी बॉडीपेन है। इसके अलावा उन्हें कोरोना के और कोई लक्षण नजर नहीं आ रहे हैं। अरविंद ने यह भी बताया है कि वो अब थोड़ा बेहतर फील कर रहे हैं।