Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Indian Idol की तर्ज पर चला Dance Deewane 3, Arundhati Garnaik को शो के जज Tushar Kalia ने दिया बड़ा ब्रेक !!

Dance Deewane 3 contestant Arundhati Garnaik gets a big break from Tushar Kalia: कलर्स टीवी पर प्रसारित होने वाला टीवी शो डांस दीवाने 3 में शो की कंटेस्टेंट अरुंधति गार्निक को शो के जज तुषार कालिया ने एक बड़ा ब्रेक दिया है।

By: Shivani Bansal  |  Published: August 29, 2021 10:05 PM IST

Indian Idol की तर्ज पर चला Dance Deewane 3, Arundhati Garnaik को शो के जज Tushar Kalia ने दिया बड़ा ब्रेक !!

Dance Deewane 3 contestant Arundhati Garnaik gets big break from Tushar Kalia: टीवी के डांसिंग रियलिटी शो डांस दीवाने 3 (Dance Deewane 3) में इस बार 90 के दशक के सुपरहिट सिंगर्स की जोड़ी अलका याज्ञनिक (Alka Yagnik) और कुमार सानू (Kumar Sanu) ने बतौर मेहमान शिरकत की थी। इस दौरान शो के सभी कंटेस्टेंट्स इन दिग्गज सिंगर्स के सुपरहिट गानों पर थिरकते दिखे। शो में सभी कंटेस्टेंट्स ने एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस दी। संडे स्पेशल एपिसोड में शो की कंटेस्टेंट अरुंधति गार्निक (Arundhati Garnaik) ने मास्टर किशन बिलागानी (Kishen Bilagali) ने कुमार सानू के सुपरहिट डांस 'तुम मिले, दिल खिले' पर जबरदस्त डांस किया।

अरुंधति गार्निक और किशन बिलागानी के इस जबरदस्त डांस से इंप्रेस होकर शो के सभी जजों ने इन दोनों की खूब तारीफ की। इन दोनों के डांस के इंप्रेस होकर शो के जज तुषार कालिया ने कंटेस्टेंट अरुंधति गार्निक को एक बड़ा मौका दे डाला। तुषार कालिया ने परफॉर्मेंस के बाद अरुंधति गार्निक को एक बड़ा ब्रेक देते हुए शो के बाद उन्हें अपनी टीम में एक अस्सिटेंट के तौर पर जोड़ने का प्रॉमिस कर डाला। जिसके बाद अरुंधति गार्निक खुशी से झूमती नजर आईं। दिलचस्प बात ये है कि इस दमदार परफॉर्मेंस के बाद शो के सभी जज सन्न रह गए थे। परफॉर्मेंस के बाद जज कुछ देर बाद ही अपने कमेंट्स देते दिखे। अरुंधति की ये दमदार परफॉर्मेंस आप इस वीडियो में देख सकते हैं।

बता दें कि इंडियन आइडल की तर्ज पर इस बार डांस दीवाने 3 के जज भी अपने शो के कंटेस्टेंट्स को साथ काम करने का ब्रेक देते दिखे हैं। इससे पहले इंडियन आइडल में भी अपने कई कंटेस्टेंट्स को शो के दौरान ही म्यूजिशियन्स ने अपने साथ काम करने का मौका दिया है। ऐसा ही कुछ अब इस बार डांस दीवाने 3 में भी देखने को मिल रहा है। जहां शो के दौरान ही कंटेस्टेंट अरुंधति गार्निक को तुषार कालिया ने अपनी टीम में शामिल करने का मौका दिया है। आपको अरुंधति गार्निक की ये परफॉर्मेंस कैसी लगी हमें कमेंट कर जरूर बताएं।


About the Author

Shivani Bansal