'डांस इंडिया डांस 7' के दूसरे प्रोमो में छम्मक छल्लो बन करीना कपूर ने दिखाए अपने तेवर, इस दिन टीवी पर रखेंगी अपने कदम

22 जून से टीवी पर दस्तक देने आ रही हैं करीना कपूर...

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: June 14, 2019 1:18 PM IST

करीना कपूर जी टीवी के डांस रिएलिटी शो 'डांस इंडिया डांस 7' में बतौर जज टीवी पर दस्तक देने जा रही हैं। हाल ही में टीवी के मशहूर शो का पहला प्रोमो रिलीज कर दिया गया था जिसमें करीना कपूर स्टाइल के साथ थिरकती नजर आ रही थीं। प्रोमो आउट होते ही मेकर्स ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस खबर पर मोहर लगाई थी कि यह शो जून में टीवी पर दस्तक देगा। इस खबर के सामने आते ही शो के फैंस काफी खुश हो गए थे। यब यह तो लाजमी है ही क्योंकि, डांस के दीवानों को इस शो का हमेशा से बड़ी ही बेसब्री से इंतजार रहता है। यह बात शो के मेकर्स भी जानते हैं।

यही वजह है कि मेकर्स 'डांस इंडिया डांस 7' का नया प्रोमो जारी करके इस बात का ऐलान कर दिया है कि यह शो 22 जून से टीवी पर दस्तक देने जा रहा है। अगर बात की जाए नए प्रोमो की तो इसमें करीना कपूर पिंक लिबास में अपने सुपरहिट गानों पर जबरदस्त परफर्मेंस देती दिख रही हैं।

(इसे भी पढ़े- 'डांस इंडिया डांस 7' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में करीना कपूर खान ने दिखाया अपना 'बॉस लेडी' वाला अवतार, अगले महीने से शुरु होगा शो)

छम्मक छल्लो और हाई हील्स जैसे गानों पर करीना अपने डांस का जलवा बिखरती है। प्रोमो देख कर साफ है कि, शो में करीना सुपर जज के तौर पर नजर आएंगी। करीना के अलावा शो के बाकी जज भी अपने डांस से दर्शकों का दिल जीतते नजर आ रहे हैं।

देखें प्रोमो-

'डांस इंडिया डांस' के नए प्रोमो को देखकर कहना गलत नहीं होगा कि इस बार सीजन 7 में दर्शकों को एंटरटेनमेंट का डबल डोज मिलने वाला है। वैसे तो इस समय करीना लंदन में हैं। जहां पर वो अपने पति सैफ और बेटे तैमूर अली खान के साथ समय बिता रही हैं।

(इसे भी पढ़े- 'डांस इंडिया डांस 7' का प्रोमो हुआ आउट, जज बनकर कुछ ऐसे अदाएं दिखाएंगी करीना कपूर खान)

इसके अलावा करीना, इरफान खान की फिल्म इंग्लिश मीडियम में भी व्यस्त चल रही हैं। ऐसे में समय निकाल कर वो 'डांस इंडिया डांस के सीजन 7' में धमाल मचाती नजर आएंगी। बहरहाल, आप करीना को 'डांस इंडिया डांस' में देखने के लिए कितने उत्साहित हैं। कमेंट करके जरूर बताएं।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...