Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

Dance Plus 6: इस डांसर ने संभाली Dharmesh Yelande की गद्दी, फैंस को लगने वाला है बड़ा झटका

Salman Yusuff Khan Will Judge Dance Plus 6: ताजा रिपोर्ट्स की मानें, तो धर्मेश येलांडे (Dharmesh Yelande) की जगह 'डांस प्लस 6' (Dance Plus 6) को सलमान युसूफ खान (Salman Yusuff Khan) जज करेंगे।

By: Lalit Chaudhary  |  Published: August 2, 2021 3:55 PM IST

Dance Plus 6:  इस डांसर ने संभाली Dharmesh Yelande की गद्दी, फैंस को लगने वाला है बड़ा झटका

Salman Yusuff Khan Replaces Dharmesh Yelande: टीवी इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो में से एक 'डांस प्लस' (Dance Plus) अपने छठे सीजन के साथ वापसी कर रहा है। हालांकि इस बार धर्मेश येलांडे (Dharmesh Yelande) की जगह सलमान युसूफ खान (Salman Yusuff Khan) को लिया गया है। सोशल मीडिया पर सुपर एक्टिव रहने वाली शक्ति मोहन (Shakti Mohan) ने हाल ही में सेट से कुछ तस्वीरों के साथ फैंस को तोहफा दिया है। इन फोटोज में शक्ति को सलमान युसूफ खान (Salman Yusuff Khan) और पुनीत पाठक (Punit Pathak) के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है।

शक्ति मोहन ने फोटोज शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है। हम पूरे भारत में अविश्वसनीय टैलेंट के साथ डांस प्लस की इस अद्भुत यात्रा की शुरुआत कर रहे हैं। आइए इसे एपिक बनाएं। सभी डांसर्स को बेस्ट ऑफ लक।' रेमो डिसूजा ने भी हार्ट और फायर की एमोजी शेयर की हैं। टेरेंस लुईस ने भी पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया है। उन्होंने लिखा, 'ऑल द बेस्ट! स्ले इट!' नीति मोहन ने भी पोस्ट देखने के बाद कमेंट किया है। मुक्ति मोहन ने भी 'रॉकस्टार्स' पर कमेंट किया है।

रेमो डिसूजा ने भी एक तस्वीर साझा की और कैप्शन में लिखा, 'पलट के वापस आ गए, तो इंतजार खत्म हुआ। हम बहुत सारे अमेजिंग टैलेंट के साथ वापस आ गए हैं। डांस प्लस 6 एक फैमिली के साथ वापस आ रहा है।' सलमान ने धर्मेश को रिप्लेस करने का कारण यह है कि वह एक अलग चैनल पर एक और डांस रिएलिटी शो 'डांस दीवाने 3' (Dance Deewane 3) को जज कर रहे हैं। सलमान को कई डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस और झलक दिखला जा जीतने के लिए जाना जाता है।


About the Author

Lalit Chaudhary