Bhabi Ji Ghar Par Hai Star Deepesh Bhan last rites: एंड टीवी के सुपरहिट सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par Hai) स्टार दीपेश भान (Deepesh Bhan) दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में दीपेश भान 'मलखान' का किरदार निभाते थे। बीते दिन दीपेश भान ने 41 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। दीपेश भान की मौत ने लोगों को सकते में डाल दिया है। फैंस को यकीन ही नहीं हो रहा है कि दीपेश भान का देहांत हो गया है। वहीं ये खबर सामने आने के बाद टीवी जगत में भी हंगामा मच गया है। टीवी सितारों को यकीन ही नहीं हो रहा है कि दीपेश भान का निधन हो चुका है।
बीते दिन सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के कई सितारे दीपेश भान के घर पर पहुंचे। ये सितारे दीपेश भान के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान वैभव माथुर, चारुल मलिक, योगेश त्रिपाठी, आसिफ शेफ और रोहिताश गौड़ काफी इमोशनल हो गए। मलखान के साथ रंग जमाने वैभव माथुर दीपेश भान के अंतिम संस्कार में फूटफूटकर रोते नजर आए।
वैभव माथुर सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' में टीका का किरदार निभाते हैं जो कि मलखान का पक्का यार है। असल जिंदगी में भी वैभव माथुर और दीपेश भान की अच्छी दोस्ती थी। यही वजह है जो वैभव माथुर दीपेश भान के घर पर अपने आंसू नहीं रोक पाए। वहीं चारुल मलिक भी दीपेश भान को याद करके काफी इमोशनल हो गईं। दीपेश भान के अंतिम संस्कार में उनकी पत्नी ने भी हिस्सा लिया। पूरा समय दीपेश भान की पत्नी गुमसुम नजर आईं।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
View this post on Instagram
शुभांगी अत्रे, आमिर अली भी दीपेश भान को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। आमिर अली ने दीपेश भान के साथ सीरियल एफआईआर में काम किया था। गौरतलब है कि दीपेश भान बीते शुक्रवार को क्रिकेट खेल रहे थे। अचानक ही दीपेश भान क्रिकेट फिल्म पर बेहोश हो गए। अस्पताल में दीपेश भान को मृत घोषित कर दिया गया। दीपेश भान अपने पीछे पत्नी एक एक बच्चे को छोड़ गए हैं। दीपेश भान ने साल 2019 में शादी की थी।