Deepesh Bhan की आखों से निकलने लगा था खून, आसिफ शेख ने सुनाया मौत से ठीक पहले का दर्दनाक मंजर

Aasif Sheikh on Deepesh Bhan's death: टीवी सीरियल 'भाभी जी घर पर हैं' स्टार दीपेश भान की मौत के बाद उनके कोस्टार आसिफ शेख ने चुप्पी तोड़ दी है। आसिफ शेख ने बताया है कि दीपेश भान का मौत के समय कितना बुरा हाल था।

WrittenBy
By: Shivani Duksh | Published: July 24, 2022 12:49 PM IST

Aasif Sheikh on Deepesh Bhan's death: सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' (Bhabhiji Ghar Par Hai) के फैंस सकते में हैं। बीते दिन मलखान का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर दीपेश भान (Deepesh Bhan) का देहांत हो गया। दीपेश भान की उम्र केवल 41 साल थी। दीपेश भान के अंतिम संस्कार में सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' की पूरी कास्ट पहुंची। टीवी एक्टर वैभव माथुर, शुभांगी अत्रे, आमिर अली, चारुल मलिक, योगेश त्रिपाठी, आसिफ शेफ और रोहिताश गौड़ दीपेश भान के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे। सीरियल 'भाभीजी घर पर हैं' के सितारे लगातार दीपेश भान की मौत पर शोक जाहिर कर रहे हैं। इसी बीच आसिफ शेख ने दीपेश भान को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है।

आसिफ शेख ने बताया है कि मौत के समय दीपेश भान की कैसी हालत हो गई थी। मौत से ठीक पहले दीपेश भान की आंखों से खून निकलने लगा था। टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए आसिफ शेख ने कहा, 'शूटिंग पर जाने के लिए मैं अपना कार में बैठा ही था। उसी समय मेरे पास रोहिताश गौड़ का फोन आया। रोहिताश गौड़ ने मुझे दीपेश भान की मौत की खबर दी। मुझे लगा कि रोहिताश गौड़ मेरे साथ मजाक कर रहे हैं। ये खबर सुनकर मेरे हांथ पैर कांप गए।'

आसिफ शेख को नहीं हुआ यकीन

आगे आसिफ शेख ने कहा, 'एक मिनट के लिए मुझे कुछ समझ ही नहीं आया। मुझे यकीन नहीं हो रहा था कि दीपेश भान का देहांत हो गया है। मुझे तो शूटिंग पर दीपेश भान से मिलना था। शूटिंग पर जाने से पहले दीपेश भान क्रिकेट खेलने चला गया था। सुबह सात बजे वो क्रिकेट खेल रहा था जब उसके साथ ये घटना हुई। जिंदगी में कुछ भी हो सकता है।'

दीपेश भान की आंख से निकल रहा था खून

आसिफ शेख ने खुलासा किया, 'दीपेश भान को ब्रेनहैमरेज हुआ था। दीपेश भान की आंखों से खीन निकल रहा था। जब सुबह आप उठते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर कम होता है। ऐसे में जरूरत से ज्यादा मेहनत करना भारी पड़ सकता है। क्रिकेट खेलते खेलते वो बेहोश हो गया। क्रिकेट के मैदान से 5 मिनट की दूरी पर अस्पताल था। दीपेश भान को जल्द ही भर्ती करवा दिया गया।'

देखें दीपेश भान के वीडियोज-

3 -3 घंटे एक्सरसाइज करते थे दीपेश भान

आगे आसिफ शेख ने बताया, 'अस्पताल में दीपेश भान को मृत घोषित कर दिया गया। दीपेश भान पूरी तरह से ठीक था। उसे स्मोक शराब जैसी कोई बुरी लत नहीं था। 10 दिन पहले ही दीपेश भान ने पूरा बॉडी चेकअप करवाया था। दीपेश भान दिन में 3 घंटे जिम करता था। वजन को संभालने के लिए दीपेश भान पूरी डाइट फॉलो करता था। मैंने हमेशा दीपेश भान को लंबे समय तक एक्सरसाइज करने से मना किया है। वो तो रात को खाना भी स्किप कर देता था।'