Add Bollywood Life as a Preferred SourceAdd bollywoodlife as a Preferred Source

'जेठालाल' ने पकड़ा असित मोदी का कॉलर, शो छोड़ने की दी धमकी, 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर से इस बात पर हुई भिड़ंत

Dilip Joshi And Asit Modi Fight: 'तारक मेहता के उल्टा चश्मा' के जेठालाल यानी दिलीप जोशी की प्रोड्यूसर असित मोदी के साथ भिड़ंत की खबर आई है. आइए जानते हैं ये पूरा मामला क्या है.

By: Shashikant Mishra  |  Published: November 18, 2024 10:00 PM IST

'जेठालाल' ने पकड़ा असित मोदी का कॉलर, शो छोड़ने की दी धमकी, 'तारक मेहता...' के प्रोड्यूसर से इस बात पर हुई भिड़ंत

टीवी के पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Tarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) काफी समय से लोगों को जमकर एंटरटेन कर रहा है. ये शो बीते काफी समय से विवादों को लेकर चर्चा में बना हुआ है. कभी कोई ना कोई शो से जुड़ा विवाद सामने आता रहता है. अब खबर आई है कि शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी (Dilip Joshi) की प्रोड्यूसर असित मोदी (Asit Modi) से भिड़ंत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गई. आइए जानते हैं कि आखिर दिलीप जोशी और असित मोदी किस बात पर भिड़ गए.

दिलीप जोशी को चाहिए थी छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी और असित मोदी के झगड़े का मामला अगस्त का है. दिलीप जोशी कुछ दिनों की छुट्टी लेने के लिए शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर असित मोदी के पास बात करने गए थे. हालांकि, असित मोदी ने बात टाल दी और ये रवैया दिलीप जोशी को पसंद नहीं आया. इसके बाद दोनों के बीच बात बढ़ गई. रिपोर्ट में बताया गया है कि शो में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह की शूटिंग का आखिर दिन था. दिलीप जोशी प्रोड्यूसर असित मोदी का इंतजार कर रहे थे. वह जब आए तो सीधे कुश शाह से मिलने चले गए और इससे दिलीप नाराज हो गए. उन्हें गुस्सा आया और असित मोदी के साथ बहस हो गई.

असित मोदी कई एक्टर्स संग हो चुका है विवाद

बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी और असित मोदी के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि जेठालाल ने प्रोड्यूसर का कॉलर पकड़ लिया. यहां तक कि शो की छोड़ने की धमकी दे डाली. हालांकि, असित मोदी ने दिलीप जोशी को समझाया. बताते चलें कि इससे पहले असित मोदी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के दूसरे एक्टर्स पलक सिधवानी, जेनिफर मिस्त्री, मोनिका भदौरिया के साथ विवाद की खबरें आ चुकी हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ के साथ बने रहिए.