Dill Mill Gaye की इस अभिनेत्री ने रिश्तेदारों पर लगाए हत्या की साजिश का आरोप, फेसबुक पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखकर किया बड़ा खुलासा

शिल्पा ने अपनी बहन साक्षी शिवानंद की सास पर आरोप लगाया है कि, उसने शिल्पा और उनकी मां को जान से मारने का प्रयास किया है।इस बारे में जानकारी देते हुए शिल्पा ने फेसबुक पर लंबीचौड़ी पोस्ट डाली है जिसमें उन्होंने कई सनसनीखेज खुलासे भी किए हैं।

WrittenBy
By: BollywoodLife | Published: July 23, 2019 5:06 PM IST

स्टार वन के सुपरहिट सीरियल दिल मिल गए (Dill Mill Gaye) को भला कौन भूल सकता है। इस शो ने करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover), जेनीफर विंगेट (Jennifer Winget) और शिल्पा आनंद (Shilpa Anand) को एक अलग पहचान दी थी। करण और जेनीफर तो अपने अपने काम में व्यस्त है लेकिन शिल्पा आनंद तो जैसे इंडस्ट्री से गायब ही हो गई थीं। यहां कर कि शादी के बाद तो उन्होंने अपना नाम तक बदल लिया था। अब शिल्पा को ओहाना शिवानंद के नाम से जाना जाने लगा था। गायब होने के इतने सालों बाद अब शिल्पा एक बार फिर से सुर्खियों में आ चुकी है।

इन सुर्खियों की वजह बनी है उनकी एक फेसबुक पोस्ट जिसमें उन्होंने अपने रिश्तेदारों के बारे में सनसनीखेज खुलाए किए हैं। दरअसल शिल्पा ने अपनी बहन साक्षी शिवानंद की सास पर आरोप लगाया है कि, उसने शिल्पा और उनकी मां को जान से मारने का प्रयास किया है।

(इसे भी पढ़े- Kasauti Zindagi Kay: प्रेरणा के मुंह से सच जानने के बाद अनुराग करेगा ऐसा काम, मिस्टर बजाज के उड़ेंगे होश)

इस बारे में जानकारी देते हुए शिल्पा ने अपनी फेसबुक पोस्ट पर लिखा, कुछ महीने पहले ही हमने मेरी बहन की सास के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई थी। इसकी वजह यह है कि, मेरी बहन की सास से मेरे पति की हत्या करके करके उनके इंश्योरेंस के पैसे हड़पने की कोशिश की थी।

(इसे भी पढ़े- Kasauti Zindagi Kay: प्रेरणा के मुंह से सच जानने के बाद अनुराग करेगा ऐसा काम, मिस्टर बजाज के उड़ेंगे होश)

आगे शिल्पा ने खुलासा किया कि, पुलिस में शिकायत करने की वजह से बहन की सास ने मुझे और मेरी मां को मारने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं मेरी बहन की भी हत्या की कोशिश की गई। चाल नाकामयाब होने पर मेरी बहन की सास अमेरिका भाग गई ताकि, पुलिस की पहुंच से वह दूर हो सके।

देखें शिल्पा आनंद की पोस्ट-

View this post on Instagram

A post shared by Ohanna Shivanand/Shilpa anand (@ohanna_shivanand) on

View this post on Instagram

Smile Orion ... ?

A post shared by Ohanna Shivanand/Shilpa anand (@ohanna_shivanand) on

शिल्पा (Shilpa Anand) ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं इस नोट के जरिए अपनी बहन की सास से कहना चाहती हूं कि यदि उसमें हिम्मत है, तो वो इंडिया वापस आकर कानून का सामना करे। शिल्पा (Shilpa Anand) की इस पोस्ट के बाद उनके फैंस के बीच काफी हलचल मची हुई है। बता दें कि, शिल्पा अपनी जिस बहन साक्षी (Sakshi Shivanand) की बात कर रही हैं वह एक कन्नड़ अत्रिनेभी हैं जिन्होंने लगभग 40 फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि, पुलिस इस मुद्दे को किस तरह सुलझाती है।

बॉलीवुड और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें...