किसी शेरनी की तरह कैंसर का सामना करने की हिम्मत रखती हैं Dipika Kakar, ये रही वजह

Dipika Kakar Zodiac Sign: अपनी इस रिपोर्ट में हम आपको बताने वाले हैं कि टीवी अदाकारा दीपिका कक्कड़ की राशि आखिर क्या है. अपनी राशि की वजह से ही टीवी की ये हसीना किसी के आगे झुकने को राजी नहीं होती है.

By: Shivani Duksh  |  Published: May 29, 2025 11:15 AM IST

किसी शेरनी की तरह कैंसर का सामना करने की हिम्मत रखती हैं Dipika Kakar, ये रही वजह

दीपिका कक्कड़ बीत कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. पहले खबर आई थी कि दीपिका कक्कड़ को लिवर ट्यूमर है. जिसके बाद शोएब इब्राहिम ने खुलासा किया कि दीपिका कक्कड़ को सेकेंड स्टेज लिवर ट्यूमर है. ये बात बताते हुए दीपिका कक्कड़ काफी इमोशनल हो गईं. अपने ब्लॉग में खुद दीपिका कक्कड़ ने फैंस से बात की. हालांकि दीपिका कक्कड़ ने दावा किया है कि उन्होंने फिलहाल हार नहीं मानी है. वो कैंसर को हर हालत में हराकर रहेंगी. अब आप सोच रहे होंगे कि दीपिका कक्कड़ के अंदर बुरे समय में मजबूती के खड़े रहने की हिम्मत कहां से आ रही है. आपको बता दें कि इस कॉन्फिडेंस का राज दीपिका कक्कड़ की राशि में छिपा हुआ है.

क्या है दीपिका कक्कड़ की राशि

दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) सिंह राशि की जातक हैं जो कि अपने आप में एक प्रभावशाली राशि है. इस राशि के जातक बहुत ही कॉन्फिडेंट होते हैं. ये लोग बहुत जिद्दी होते हैं और प्राइड तो इनमें कूट-कूटकर भरा होता है. हाल ये है कि ये लोग किसी के आगे हार नहीं मानते. यह वजह है जो सिंह राशि के लोग बड़ी बड़ी मुसीबतों से खुद को निकालकर ले जाते हैं. हां ये बात सच है कि कभी कभी इन लोगों को गुस्सा थोड़ा ज्यादा आता है. बिग बॉस के घर में दीपिका कक्कड़ अपना ये अवतार भी लोगों को दिखा चुकी हैं.

TRENDING NOW

हार मानने को राजी नहीं हैं दीपिका कक्कड़

सिंह राशि की होने की वजह से दीपिका कक्कड़ कैंसर जैसी बीमारी से भी हार मानने के लिए राजी नहीं हैं. आपको बता दें ये राशि दीपिका कक्कड़ को बहुत लॉयल भी बनाती है. इस राशि के जातक अपने चाहने वालों को धोखा थोड़ा कम देते हैं. हां कभी कभी इन लोगों को ईगो इनके आड़े आ जाता है. वहीं क्रिएटिविटी की तो इन लोगों में कोई कमी ही नहीं होती है. दीपिका कक्कड़ खुद एक शानदार एक्टर हैं. दीपिका कक्कड़ ने टीवी पर आने के कुछ समय बाद ही लोगों को अपना फैन बना लिया था.