टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) इन दिनों अपनी जिंदगी में बेहद ही बुरे दौर से गुजर रही हैं. बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही थीं कि दीपिका को लिवर ट्यूमर हो गया है और इसकी वजह से उनकी सर्जरी होने वाली थी. लेकिन बुखार होने के कारण दीपिका की सर्जरी को रोक दिया गया था. वहीं बीते दिन एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बताया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर हो गया है. दीपिका कक्कड़ ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा कि डॉक्टर्स ने अब ये बोल दिया है कि मुझे ट्यूमर स्टेज 2 मैलिग्नेंट (कैंसरस) है. ये हमारी जिंदगी का सबसे बुरा समय है. हालांकि मैं अब भी अच्छा ही सोच रही हूं. मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही ठीक हो जाऊंगी. अब दीपिका के इस पोस्ट पर सेलेब्स के जरिए आ रहे हैं और लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं.
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) के लिए सेलेब्स कर रहे दुआ
एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ के इस पोस्ट पर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं. राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) ने लिखा, 'दी पिका, मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं!!! तुम एक मजबूत लड़की और फाइटर हो! तुम ठीक हो जाओगी! तुम्हें ढेर सारा प्यार और ताकत भेज रहा हूं!' अनुपमा एक्टर गौरव खन्ना ने लिखा, 'दीपिका, स्ट्रांग रहो, तुम हम सभी की प्रार्थनाओं में हो. तुम निश्चित रूप से इसे हराओगी.. कभी उम्मीद मत खोना..' एक्ट्रेस अविका गौर ने लिखा, 'आपके जल्दी स्वस्थ होने की कामना करती हूं दी.' एक्टर करणवीर शर्मा (Karanvir Sharma) ने लिखा, 'तुम्हारे पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करता हूं.'
TRENDING NOW
देखें पोस्ट
View this post on Instagram
दीपिका कक्कड़ (Dipika Kakar) ने लिखी थी ये पोस्ट
टीवी न्यूज (TV News) के मुताबिक एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा था, 'ये पिछले कुछ हफ्ते हमारे लिए काफी मुश्किलों से भरे थे. अपने पेट दर्द के लिए अस्पताल जाने के बाद ये पता लगने से लेकर की मेरे लिवर में टेनिस बॉल जितना ट्यूमर और अब ये पता चला है कि ये ट्यूमर सेकंड स्टेज मेलिग्नेंट (कैंसरस) है. अब हमारी जिंदगी का सबसे मुश्किल वक्त है, जो हमने अब तक देखा है और एक्सपीरियंस किया है.'
Subscribe Now
Enroll for our free updates