Bigg Boss 16: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपनी एक्टिंग और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' से टीवी पर कदम रखने से लेकर 'खतरों के खिलाड़ी' (Khatron Ke Khiladi 12) तक की राह तय करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी खूब चर्चा में भी रहती हैं। यूं तो दिव्यांका त्रिपाठी ने कई रिएलिटी शो में हाथ आजमाया है, साथ ही अब उन्हें लेकर यह खबर भी आ रही है कि वह सलमान खान के शो 'बिग बॉस 16' में भी कदम रख सकती हैं। Also Read - सुपरस्टार बनने के चक्कर में खतरे में पड़ गई थी इन TV हसीनाओं की इज्जत, मेकर्स ने की थी यौन संबंध की मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) को सलमान खान (Salman Khan) के शो 'बिग बॉस 16' के लिए अप्रोच किया गया है। इसके साथ ही दिव्यांका त्रिपाठी और 'बिग बॉस 16' के मेकर्स के बीच शो को लेकर बातचीत भी जारी है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से 'बिग बॉस 16' पर आधिकारिक तौर से बयान नहीं दिया गया है। बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी को इससे पहले भी 'बिग बॉस' के कई सीजन के लिए अप्रोच किया जा चुका है, लेकिन एक्ट्रेस ने खुद ही शो में कदम रखने से मना कर दिया था। Also Read - Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी ने बताया अपना फेवरेट कंटेस्टेंट, नाम जानकार होगी हैरानी
दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने अपने कई इंटरव्यू में भी बताया है कि वह शो के लिए नहीं बनी हैं और न ही वह शो के फॉर्मेट में खुद को फिट होता देखती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस को लेकर कहा जा सकता है कि अगर मेकर्स और उनके बीच बातचीत सही चली तो उन्हें 'बिग बॉस 16' में देखा जा सकता है।
Also Read - Bigg Boss 16: इस साल बतौर होस्ट वापसी करेंगे सलमान खान? मीडिया के सामने दिया बड़ा बयान
बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' में भी खूब धूम मचाया था। वह शो की फर्स्ट रनरअप रही थीं, साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी के शो के हर एक स्टंट को भी बखूबी परफॉर्म किया था।
बॉलीवुड, हॉलीवुड, साउथ, भोजपुरी और टीवी जगत की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें...
बॉलीवुड लाइफ हिन्दी के फेसबुक पेज, ट्विटर पेज,
यूट्यूब पेज और इंस्टाग्राम अकाउंट से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें... ताजा गॉसिप के लिए हमें फेसबुक मैसेंजर पर फॉलो करें।