Divyanka Tripathi Pregnancy News: 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में विद्या और 'ये है मोहब्बतें' में इशिता भल्ला के किरदार से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली टीवी की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और टीवी एक्टर विवेक दहिया (Vivek Dahiya) के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. ऐसी खबरें हैं कि, कपल शादी के 10 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए तैयार है. यानी एक्ट्रेस 41 साल की उम्र में मां बनने जा रही है. रूमर्स है कि, दिव्यांका और विवेक के घर जल्द ही नन्हा मेहमान आने वाला है.
जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं विवेक-दिव्यांका?
दिव्यांका त्रिपाठी सिर्फ पर्दे के जरिए ही नहीं बल्कि, सोशल मीडिया पर भी अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं और अक्सर वो फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से एक्ट्रेस सोशल मीडिया और लाइमलाइट से दूर थीं. जिसके पीछे की वजह का खुलासा हुआ है. ई-टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, एक्ट्रेस प्रेग्नेंट (Divyanka Tripathi Pregnancy) है. खबर है कि, विवेक और दिव्यांका जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं, जिसकी तैयारियों दोनों के परिवारों में शुरू हो गई है.
बेबी शॉवर में कौन-कौन होगा शामिल?
गौरतलब है कि, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya) ने अभी तक इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं है. बता दें कि, दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखते हैं और वो अपने इन खास पलों को अपने परिवार के साथ बिताना चाहते हैं. वहीं ये भी खबर है कि, दिव्यांका और विवेक जल्द ही एक छोटा और प्राइवेट बेबी शॉवर भी रखने वाले हैं, जिसमें परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे.
कब हुई थी दिव्यांका और विवेक की शादी?
आपको बता दें कि, दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने 8 जुलाई 2016 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों की मुलाकात पॉपुलर टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी, शो में दोनों की दोस्ती हुई जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई, जिसके बाद दोनों ने भोपाल में एक शानदार और इंटीमेट फंक्शन में शादी कर ली. जिसमें सिर्फ कपल के परिवार वाले और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. इसके बाद से ही दोनों फैंस के पसंदीदा कपल्स की लिस्ट में शामिल हो गए. कपल अक्सर अपनी रोमांटिक फोटोज और वीडियो शेयर करता रहता है, लेकिन पिछले काफी समय से फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार है.
View this post on Instagram
विवेक और दिव्यांका का वर्कफ्रंट
वहीं अगर बात करें विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी के वर्कफ्रंट की तो दिव्यांका फिलहाल डेली सोप से दूर हैं और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ सोशल मीडिया ब्रांड प्रमोशन में एक्टिव हैं. 'ये है मोहब्बतें' के सुपरहिट होने के बाद एक्ट्रेस ने ओटीटी की तरफ रूख किया और साल 2024 में उन्हें वेब सीरीज 'द मैजिक ऑफ श्री' में देखा गया था. वहीं विवेक दहिया कई टीवी सीरियल, रियलिटी शो और वेब सीरीज में काम करने के बाद अब उन्होंने फिल्मों की तरफ रुख किया है. एक्टर को साल 2023 में आई फिल्म 'चल जिंदगी फिल्म' में देखा गया था ये एक्टर की डेब्यू मूवी थी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट (Entertainment News) की लेटेस्ट खबरों के लिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी के साथ बने रहिए.
Subscribe Now
Enroll for our free updates