अभी ज्यादा समय नहीं हुआ है जब एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो नागिन 7 (Naagin 7) को लेकर टीवी अदाकारा डोनल बिष्ट छाई हुईं थीं. दावा किया जा रहा था कि टीवी की ये हसीना जल्द ही नागिन में नजर आएगी. हालांकि शो शुरू होने से पहले ही फैंस की ये गलतफहमी दूर हो गई. इसी बीच टीवी की ये हसीना एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है. लोगों ने गलती से डोनल बिष्ट को अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समझना शुरू कर दिया है. ऐसा डोनल बिष्ट के नाम की वजह से हुआ है. ये बात जानकर डोनल बिष्ट को भी सदमा लग चुका है. हाल ही में डोनल बिष्ट ने सोशल मीडिया पर हो रहे इस घपले के बारे में खुलकर बात की है. डोनल बिष्ट ने बताया है कि वो अमेरिका की राष्ट्रपति नहीं हैं. अपनी इंस्टा स्टोरी शेयर करते हुए डोनल बिष्ट ने लिखा, इस समय दुनिया में बहुत कुछ चल रहा है और लोग मुझे टैग कर रहे हैं. ऐसा केवल इसलिए हो रहा है क्योंकि मेरा नाम डोनल है. ये पहली बार नहीं है... इससे पहले भी कई बार मेरे साथ ऐसा हो चुका है.
डोनल बिष्ट ने आगे लिखा, मुझे नहीं पता लेकिन अक्सर मेरा नाम टैग किया जाता है. मुझे उम्मीद है कि मैं इस शख्स से मिल सकूं जिसने अमेरिका के राष्ट्रपति की जगह मुझे टैग किया है. मैं उसे सच बताना चाहती हूं. जब मेरे माता पिता मेरा नाम डोनल रख रहे होंगे तब उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि मेरे नाम का ये हाल होगा. मैं बस इतना बोल सकती हूं कि भगवान सबका भला करे. मुझे यकीन है कि मुझे टैग करने वाला ये शख्स सुरक्षित और अच्छा काम करे.
अब डोनल बिष्ट की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. डोनल बिष्ट की स्टोरी देखकर लोग बहुत हंस रहे हैं. लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि केवल अपने नाम की वजह से डोनल बिष्ट इतना परेशान हैं. लोग अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चक्कर में उनको टैग कर रहे हैं. कहना गलत नहीं होगा कि एक गलती की वजह से ही सही लेकिन इन लोगों ने डोनल बिष्ट को अमेरिका का राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बना दिया है. इस स्टोरी की वजह से डोनल बिष्ट एक बार फिर से सोशल मीडिया पर छा गईं हैं. लोग डोनल बिष्ट की इस स्टोरी पर जमकर कमेंट कर रहे हैं.