Eisha Singh On Engagement Rumours: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ईशा सिंह (Eisha Singh) सलमान खान (Salman Khan) के फेमस रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में नजर आई थीं. इस शो में ईशा की जोड़ी अविनाश मिश्रा (Avinash Mishra) के साथ जमी. शो में ही दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया था लेकिन ना तो अविनाश और ना ही ईशा ने रियलिटी शो में अपने प्यार का इजहार किया. हालांकि बिग बॉस के खत्म होते ही यह दोनों एक-साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आए. हर इवेंट और फंक्शन में यह दोनों साथ दिख रहे हैं. ऐसे में दोनों के अफेयर्स की चर्चा भी तेज हो गई है. बीते दिनों खबरें सामने आई थीं कि अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह ने सगाई कर ली है. अब इन खबरों पर खुद एक्ट्रेस ने रिएक्ट किया है.
ईशा सिंह ने सगाई के रूमर्स पर किया रिएक्ट
ईशा सिंह ने हाल ही में टेली मसाला को एक इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अविनाश मिश्रा संग अपने सगाई के रूमर्स पर रिएक्ट करते हुए कहा,
'अभी कुछ ऐसा आया था कि हमारी सगाई हो गई है. ऐसा लिखा हुआ था कि वी आर इंगेज्ड. यार हमें तो बुला लेते इंगेजेंट में. मैं ही इनवाइटेड नहीं थी अपनी सगाई में. बहुत कुछ आता है, जो बहुत फनी है.' अपने इस कमेंट के साथ ही ईशा सिंह ने अविनाश मिश्रा संग सगाई के रूमर्स को खारिज कर दिया है. हालांकि ईशा के इस बयान के सामने आने के बाद फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया है.
देखें वीडियो
View this post on Instagram
इस सॉन्ग में साथ नजर आ रहे ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा
टीवी न्यूज (TV News) के अनुसार ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा का हाल ही में म्यूजिक एलबम लॉन्च किया है, जिसका नाम है 'काला शा काला.' इस गाने में ईशा और अविनाश जमकर रोमांस करते नजर आ रहे हैं. गाने को रामजी गुलाटी ने गाया है. अविनाश और ईशा सिंह का यह गाना आज ही यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, जिसे केवल 11 घंटे में 9 लाख 35 हजार से अधिक व्यूज मिल चुके हैं.
Subscribe Now
Enroll for our free updates