Naagin: 11 साल बाद TV की दुनिया को अलविदा कहेगा 'नागिन' शो? Ekta Kapoor का प्लान जान चौंक जाएंगे आप!

Naagin: एकता कपूर ने 'नागिन' फ्रेंचाइजी को लेकर बड़ा ऐलान किया है. टीवी पर 11 साल राज करने के बाद अब ये बड़े पर्दे या डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आने के लिए तैयार है.

WrittenBy
By: Sadhna Mishra | Published: August 18, 2026 2:44 PM IST

Naagin: टीवी की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने न जाने कितने सीरियल्स बनाए हैं, जो सुपरहिट रहे हैं. उन्हीं में से एक सुपरनैचुरल शो 'नागिन' (Naagin) भी है. इसके अब तक 7 सीजन आ चुके हैं और लोगों को हर साल बड़ी बेसब्री से इसका इंतजार भी रहता है, लेकिन अब ये फ्रेंचाइजी सिर्फ टीवी तक ही सीमित नहीं रहने वाली है, क्योंकि एकता कपूर ने इसकी पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसे एक कदम आगे ले जाने का फैसाल किया है, जिसका ऐलान प्रोड्यूसर ने खुद किया है.

एकता कपूर ने नाग पंचमी पर किया बड़ा ऐलान

एकता कपूर ने नाग पंचमी के खास मौके पर 'नागिन' (Naagin) फ्रेंचाइजी से जुड़ी एक बड़ी अनाउंसमेंट की है. एकता ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने हिंट दिया कि वो कुछ बड़ा धमाका करने वाली हैं. उनके वीडियो को देखने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद अब एकता 'नागिन' फ्रेंचाइजी पर कोई फिल्म लेकर आने वाली हैं.

'कुछ दिलचस्प आ रहा है'

दरअसल, एकता ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें 'नागिन' फ्रेंचाइजी की सभी एक्ट्रेसेस की झलक देखने को मिल रही है. वीडियो की शुरुआत सीजन 1 से होती है, जिसमें मौनी रॉय और अर्जुन बिजलानी हो थे, उसके बाद एक-एक करके सभी सातों सीजन की हसीनाओं की झलक दिखाई जाती है. वीडियो में इस बात का भी खुलासा होता है कि '11 सालों तक 'नागिन' ने छोटे पर्दे पर राज किया है. अब बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड इस प्रतिष्ठित फ्रैंचाइजी को टीवी से आगे ले जाने के लिए तैयार है.' साथ ही फैंस को हिंट भी दिया कि आगे जो भी आने वाला है वो धमाकेदार होगा. वीडियो को शेयर करते हुए एकता ने कैप्शन में लिखा, 'कुछ दिलचस्प आ रहा है.' हालांकि, ये क्या है, इसमें कौन होगा? इन सबके बारे में अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है.

View this post on Instagram

A post shared by EktaaRkapoor (@ektarkapoor)

कब शुरू हुआ था Naagin?

आपको बता दें कि 'नागिन' की शुरुआत साल 2015 में हुई थी, जिसमें मौनी रॉय ने लीड रोल इच्छाधारी नागिन का निभाया था और अर्जुन बिजलानी लीड एक्टर थे. बहुत ही कम समय में यह सुपरनैचुरल ड्रामा भारतीय टेलीविजन का सबसे सक्सेसफुल शो बन गया, जिसमें पौराणिक कथाओं, फेंटेसी, रोमांस और फैमिली ड्रामा का एक बेहतरीन मेल देखने को मिला.

कौन होगी नई 'नागिन'?

एकता कपूर के ऐलान के बाद सबसे बड़ा सवाल इसकी कास्टिंग को लेकर है. हालांकि एकता कपूर ने अभी यह नहीं बताया है कि इस प्रोजेक्ट में लीड रोल कौन निभाएगा, लेकिन इसे लेकर अटकलें अभी से शुरू हो गई हैं. मेकर्स किसी बड़े बॉलीवुड चेहरे को साइन कर सकते हैं या फिर किसी लोकप्रिय टीवी स्टार को इस सिनेमा की दुनिया में ला सकते हैं. ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…