आधी रात को नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए Elvish Yadav, रेव पार्टी मामले में 3 घंटे तक हुई पूछताछ

Elvish Yadav Interrogate For 3 Hours By Noida Police: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) से रेव पार्टी और सांप के जहर बेचने के मामले में बीती रात 3 घंटे तक पूछताछ की। रिपोर्ट्स के मुताबिक एल्विश यादव मंगलवार की रात खुद मीडिया से छिपते-छिपाते नोएडा सेक्टर 20 थाने पहुंचे थे।

By: Pratibha Gaur  |  Published: November 8, 2023 2:15 PM IST

आधी रात को नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए Elvish Yadav, रेव पार्टी मामले में 3 घंटे तक हुई पूछताछ

Elvish Yadav Interrogate For 3 Hours: मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। एल्विश यादव के खिलाफ नोएडा पुलिस ने रेव पार्टी और सांप का जहर बेचने का आरोप लगाया है। इस मामले में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव के 5 साथियों को अरेस्ट किया था और साथ ही यूट्यूबर के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की थी। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक नोएडा पुलिस ने बिग बॉस ओटीटी विन एल्विश यादव से पूछताछ की है।

टीवी न्यूज (TV News) की खबरों के मुताबिक एल्विश यादव (Elvish Yadav) देर रात गुपचुप तरीके से नोएडा के सेक्टर 20 पुलिस थाने पहुंचे, इस दौरान नोएडा के डीसीपी और एसीपी लेवल के अधिकारियों ने यूट्यूबर से करीब 3 घंटे की पूछताछ की। एल्विश यादव रात के करीब 2 बजे मीडिया से छिपते- छिपाते पुलिस स्टेशन से बाहर निकल गए। इस बात की जानकारी नोएडा के डीसीपी हरीश चंदर ने दी है। डीसीपी ने अपने बयान में कहा, "यूट्यूबर और बिग बॉस विजेता एल्विश यादव (Elvish Yadav) सांप के जहर मामले में देर रात नोएडा पुलिस के सामने पेश हुए। पुलिस ने उन्हें फिर से बुलाया है।"

TRENDING NOW

देखें वीडियो

बता दें कि 3 नवंबर को नोएडा पुलिस ने एक रेव पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इन आरोपियों के पास से 9 जिंदा सांप और 20 एमएल जहर बरामद किया गया। इन 9 जिंदा सांपों में 5 कोबरा, दो दुमुंही सांप, एक अजगर और एक रेट स्नेक शामिल है। पूछताछ के दौरान इन आरोपियों ने बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव का नाम लियाा था। बता दें कि रेव पार्टी एक तरह की गुप्त पार्टी होती है, जिसमें हर तरीके के नशे का इस्तेमाल किया जाता है। इस मामले में बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव और पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 120-बी के तहत केस दर्ज किया गया है।

एल्विश यादव सलमान खान के शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' से देशभर में फेमस हो गए। इस शो में यूट्यूबर ने वाइल्डकार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री मारी थी। शो में एल्विश का सादगी लोगों काफी भायी और वह इस शो के विनर बन गए थे।